जमशेदपुर : विभागों और हितधारकों से बाल मजदूरी रोकने के लिए सुझाव और सहयोग देने की अपील की. परिचर्चा में जमशेदपुर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (डीएलएसए) से कमलकांत सिन्हा, श्रम विभाग से श्रम अधीक्षक रूपेंद्र प्रसाद एवं आशीष कुमार, बाल कल्याण समिति (सीडब्ल्यूसी) से अवधेश प्रसाद यादव एवं पवन कुमार, बिष्टुपुर थाना से सूरज कुमार, सोनारी थाना से शिवम राज, जिला बाल संरक्षण इकाई से एम. रवि शास्त्री, चाइल्डलाइन से प्रवजन कुमार, कैंपस बूम से विकास श्रीवास्तव, दैनिक जागरण से सुब्रतो बनर्जी सहित स्वास्थ्य सहिया, आंगनबाड़ी सेविकाएं, पीएलवी, केस वर्कर, जीआरपीएस, एसडी कार्यकर्ता एवं जेएसएलपीएस कार्यकर्ता उपस्थित थे. बाल कल्याण समिति के प्रतिनिधियों ने कहा कि बाल श्रम से मुक्त कराए गए बच्चों को शिक्षा से जोड़ने, विद्यालयों में जागरूकता कार्यक्रम चलाने तथा नियमित होम विजिट और फॉलो-अप के माध्यम से उनके पुनर्वास को सुनिश्चित किया जाएगा। जरूरतमंद बच्चों को स्पॉन्सरशिप योजनाओं से भी जोड़ा जाएगा. (नीचे भी पढ़ें)

बिष्टुपुर एवं सोनारी थाना के प्रतिनिधियों ने बाल श्रम रोकने के लिए अभिभावकों की काउंसिलिंग, नशा मुक्ति अभियान तथा नशा विक्रेताओं की पहचान कर उनके विरुद्ध कार्रवाई करने की आवश्यकता पर बल दिया. जेएसएलपीएस, स्वास्थ्य सहिया एवं आंगनबाड़ी प्रतिनिधियों ने कहा कि महिला समूह ड्रॉपआउट बच्चों की पहचान करेंगे. साथ ही जन्म पंजीकरण के माध्यम से बच्चों की सही उम्र सुनिश्चित कर बाल विवाह और बाल श्रम जैसी सामाजिक बुराइयों पर रोक लगाने का प्रयास किया जाएगा. डीएलएसए एवं श्रम विभाग के अधिकारियों ने बच्चों को प्रारंभिक स्तर से ही कौशल विकास कार्यक्रमों से जोड़ने तथा लेबर कार्ड और स्पॉन्सरशिप योजनाओं के माध्यम से परिवारों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने पर जोर दिया. संस्था की कार्यकारिणी समिति के सदस्य रवींद्रनाथ चौबे ने बाल तस्करी को गंभीर समस्या बताते हुए कहा कि बाल तस्करों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए. उन्होंने ऐसे मामलों की तत्काल सूचना पुलिस को देने की अपील की. मीडिया की भूमिका पर चर्चा करते हुए विकास श्रीवास्तव और सुब्रतो बनर्जी ने कहा कि बाल श्रम उन्मूलन अभियान को सफल बनाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिका है. जन-जागरूकता के माध्यम से समाज को संवेदनशील बनाकर बाल श्रम के खिलाफ व्यापक जन आंदोलन खड़ा किया जा सकता है. कार्यक्रम में आदर्श सेवा संस्थान की कोषाध्यक्ष चंदन कुमारी, कार्यकारिणी सदस्य पूर्वी घोष, मौसमी पांडेय, राकेश कुमार मिश्रा, गुड्डी सिंह एवं सनातन पांडेय सहित बड़ी संख्या में सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित थे. अंत में संस्था की ओर से लखी दास ने धन्यवाद ज्ञापन करते हुए कहा कि बाल मजदूरी को समाप्त करने के लिए जन-जन को जागरूक करना होगा तथा बाल श्रम मुक्त समाज के निर्माण का संकल्प लेना होगा.





