
जमशेदपुर : जमशेदपुर के बिरसानगर थाना क्षेत्र में भू माफियाओं का आतंक सामने आया है. जहां गुरुवार को एक जमीन विवाद में लालू लोहार नामक भू-माफिया द्वारा एक महिला की पिटाई कर दी गई. गंभीर रूप से घायल महिला को इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल लाया गया. जहां महिला का इलाज चल रहा है. बताया जाता है कि जमीन को लेकर महिला के परिवारवालों के साथ लालू लोहार का पिछले कई सालों से जमीन विवाद चल रहा था. (नीचे पूरी खबर पढ़ें)
इसको लेकर स्थानीय थाने में भी शिकायत दर्ज कराई गयी थी. लेकिन स्थानीय थाना की ओर से मामले पर कोई कार्रवाई नहीं की गई, नतीजा गुरुवार को भू- माफियाओं ने महिला की जोरदार पिटाई कर डाली. इसको लेकर स्थानीय लोगों में बिरसा नगर थाना पुलिस के खिलाफ आक्रोश देखा जा रहा है. फिलहाल महिला का एमजीएम अस्पताल में इलाज चल रहा है. बताया जाता है कि जमीन परमेश्वर लोहार, संजय लोहार और बुद्धेश्वर लोहार के नाम से है. गुरुवार को थाना प्रभारी ने दोनों पक्षों को कागजात के साथ थाना बुलाया था, लेकिन लालू लोहार कागजात प्रस्तुत नहीं कर सका. बावजूद इसके वह जबरन जमीन पर कंस्ट्रक्शंस का काम कराने पहुंच गया. जिसका विरोध करने पर उसने अपने गुंडों के साथ संजय लोहार की पत्नी रातुली देवी पर हमला कर दिया जिसमें वह घायल हो गई.





