जमशेदपुर: जमशेदपुर के करनडीह स्थित लाल बहादुर शास्त्री मेमोरियल कालेज, अंग्रेजी विभाग में मंगलवार को जेएसआर की ओर से एक अकादमिक व्याख्यानमाला-7 का आयोजन किया गया. इस व्याख्यानमाला में श्यामा प्रसाद कालेज के सेवानिवृत्त प्रोफेसर एचके शुक्ला व आरकेएम वोकेशनल कालेज जमशेदपुर के परामर्शदाता मौजूद थे. व्याख्यानमाला में विचार- विमर्श का विषय वाणभट्ट की कादंबरी पर था. उन्होंने कहा कि यह पहला उपन्यास है जो रोमांटिक उपन्यास है, जिसे वाणभट्ट ने लिखी. बाद में उनके बेटे भूषण भट्ट ने पूरा किया. (नीचे भी पढ़े)
इस विषय पर कालेज प्राचार्य डॉ एके झा ने कहा कि कांदबरी की कहानी सच्ची प्रेम कहानी का सार दर्शाती है. फ्यूगप के एनईपी पाठ्यक्रम के अनुसार डिज़ाइन किए गए व्याख्यान से अत्यधिक लाभान्वित हुए. कार्यक्रम के संयोजक डॉ मौसमी पाल, अंग्रेजी विभाग के एचओडी ने धन्यवाद ज्ञापन किया.इस मौके पर काफी संख्या में विद्यार्थी मौजूद थे.



