
जमशेदपुर : नेपाली सेवा समिति, गोलमुरी जमशेदपुर के कार्यकारिणी कमेटी की आपात बैठक रविवार को जूम एप के माध्यम से हुई। मीटिंग की अध्यक्षता अध्यक्ष राम नारायण ने की। बैठक में जमशेदपुर समेत पूरे देश मे बढ़ती हुई कोविड-19 के संक्रमण के संदर्भ में व्यापक चर्चा की गई। बैठक के माध्यम से समाज के लोगों को कोविड-19 प्रोटोकॉल के अक्षरशः पालन करने का पुनः निवेदन किया गया है। समिति ने आज से अपने कार्यालय को बंद कर दिया है लेकिन समाज के लोगो की सहूलियत के लिए समिति परिसर में एक डाक्यूमेंट्स ड्राप बॉक्स लगाया गया है, जिससे कि जरूरतमंद लोगों के अतिआवश्यक कार्यो का निबटारा किया जा सके तथा लोगो को व्हाट्सएप के माध्यम से संपर्क करने को कहा गया है। बैठक में महासचिव विजय दमाई ने भी सदस्यो को कोविड-19 से बचाव के संदर्भ में जानकारी दी। बैठक में परिषद सदस्य गोपाल सिंह थापा, राम शर्मा, कमल शर्मा एवं अमर राणा उपस्थित थे।



