
जमशेदपुर : जमशेदपुर के परसुडीह थाना क्षेत्र के मकदमपुर के रहने वाले एक 26 वर्षीय युवती से मो एजाज उर्फ सोनू ने ठगी कर ली. इस संबंध में युवती ने परसुडीह थाना में सोनु के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है. युवती ने शिकायत में बताया है कि साल 2020 में वह सोनू के संपर्क में आई. दोनों के बीच प्यार हुआ. सोनू ने शारीरिक संबंध बनाने पर जोर डाला पर उसने मना कर दिया. इस बीच सोनू ने व्यवसाय के लिए रुपयों की मांग की. सोनू को लगभग 1.68 लाख रुपये भी दिए. बीते 1 साल से सोनू ने बातचीत बंद कर दी है. अब वह दूसरी युवती से शादी करना चाहता है. फिलहाल परसुडीह पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है.















