
जमशेदपुर : जमशेदपुर के एमजीएम थाना अंतर्गत भिलाई पहाड़ी की एक युवती द्वारा 28 जनवरी को आत्महत्या करने के मामले में परिजनो ने पड़ोस के ही रहने वाले रतन कुंडू के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज कराया था. जिसके बाद से ही पुलिस रतन कुंडू की तलाश कर रही थी. शुक्रवार को पुलिस को सूचना मिली की रतन अपने घर के आस-पास ही टहल रहा है. सूचना पाकर पुलिस ने घर के पास से ही उसे धर दबोचा. पुलिस ने शुक्रवार को उसका मेडिकल कराकर उसे न्यायीक हिरासत में भेज दिया. ज्ञात हो कि रतन पड़ोस में ही रहने वाली एक युवती के साथ बीते सात साल से संबंध में था. इस बीच रतन ने युवती का यौण शोषण भी किया, उसके साथ शादी करने का वादा करता रहा. कुछ दिनों पहले रतन ने किसी और से शादी कर ली जिससे आहत होकर युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी. युवती के चाचा के बयान पर थाना में मामला दर्ज कराया गया था.
बिजली बिल को लेकर हंगामा करने वाली महिला को पुलिस ने भेजा जेल
इधर बिरसानगर जोन नंबर एक स्थित बिजली विभाग के कार्यालय में हंगामा करने और सरकारी मोबाइल छीन कर भागने के मामले में बिरसानगर की पुलिस ने घोड़ाबांधा निवासी सिमकी दास गुप्ता को शुक्रवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. सिमकी ने 19 जनवरी को बिजली विभाग के कार्यालय में घुसकर बिजली बिल को लेकर हंगामा किया था साथ ही बिजली विभाग के कनीय लेखा लिपिक अजय कुमार का सरकारी मोबाइल छीनकर फरार हो गई थी. इस मामले में अजय कुमार ने बिरसानगर थाना में सिमकी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी.







