जमशेदपुर: बिरसानगर जोन नंबर 2 बी, मोहरदा में नवनिर्मित मां पीताम्बरा मंदिर में तीन दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा हेतु धार्मिक अनुष्ठान 9 से 11 अप्रैल तक होने जा रहा हैं, जिसकी सभी तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं. धार्मिक अनुष्ठान का शुभारंभ 9 अप्रैल बुधवार की सुबह 06.45 बजे कलश यात्रा से होगा. इससे पहले मंगलवार की शाम को मंदिर परिसर में सुंदरकांड पाठ का आयोजन हुआ. तीन दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा धार्मिक अनुष्ठान गुरूदेव स्वामी हृदयानंद जी महाराज की देखरेख में उनकी मंडली द्धारा संपन्न कराया जायेगा. (नीचे भी पढ़े)

इसका आयोजन मां पीताम्बरा शक्ति पीठ (तोयात्मा सेवा सदन के अंतर्गत) द्धारा किया जा रहा हैं. यह जानकारी स्वामी विजयानंद ने दी. उन्होंने बताया कि 9 अप्रैल बुधवार की सुबह 06.45 बजे मोहरदा नदी से कलश यात्रा निकलेगी, जो नवनिर्मित मां पीताम्बरा मंदिर पहुंचकर संपन्न होगी. मंदिर में मूर्ति का जलाभिषेक और दूघ अभिषेक सुबह 11 बजे होगा. शाम 6 बजे से श्री गणेश पूजन और देवी आह्वान होगा. दूसरे दिन 10 अप्रैल गुरूवार को गणेश मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा, वास्तु पूजन और मां पीताम्बरा की प्राण प्रतिष्ठा का अनुष्ठान होगा. इसी प्रकार तीसरे और अंतिम दिन 11 अप्रैल शुक्रवार को सुबह 6 बजे मां पीताम्बरा का सार्वजनिक आरती एवं दर्शन शुभारंभ होगा. दोपहर 12.30 बजे से प्रसाद वितरण, शाम 06.30 बजे से भजन संध्या और शाम 07.30 बजे से पुज्य गुरूदेव का प्रवचन होगा.



