
जमशेदपुर : विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर शनिवार को मारवाड़ी युवा मंच की ओर से एक जागरूकता अभियान चलाया जाएगा. यह अभियान जुगसलाई शिव घाट से दोपहर 3 बजे शुरू किया जाएगा. इसके तहत लोगों को पर्यावरण को लेकर जागरूक किया जायेगा साथ ही मंच की ओर से 501 वृक्ष लगाए जाने का संकल्प लिया गया है. मारवाड़ी युवा मंच जमशेदपुर शाखा अपने समाज रत्नों के नाम से एक पेड़ लगा कर उनको श्रद्धांजलि अर्पित करेगी. साथ साथ मंच के सभी कमेटी मेंबर अपने अपने घर या अपने सानिध्य में 11 पौधे लगाएंगे.
[metaslider id=15963 cssclass=””]






