जमशेदपुर: जमशेदपुर प्रखंड अंतर्गत सदर ब्लॉक करनडीह परिसर में जेएसएलपीएस का जिला स्तरीय अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन किया गया. जिसके मुख्य अतिथि के रूप में विधायक मंगल कालिंदी शामिल होकर द्वीप प्रज्वलित किया. कार्यकम के दौरान जेएसएलपीएस के सभी प्रखंड से उत्कृष्ट कार्य कर रहे कैडर को सम्मानित भी किया गया और अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर जमशेदपुर प्रखंड अंतर्गत सदर ब्लॉक करनडीह परिसर में गरिमा केंद्र का उद्घाटन किया. (नीचे भी पढ़े)

जीआरसी केंद्र के माध्यम से प्रखंड स्तरीय घरेलू हिंसा के शिकार, महिला उत्पीड़न के शिकार को परामर्श, रेफरल सेवा, क़ानूनी सहायता, और सभी प्रकार के हिंसा के खिलाफ इंसाफ दिलाने में सहयोग के साथ – साथ सुरक्षित आश्रय भी प्रदान की जाएगी . वहीं दूसरी और जमशेदपुर प्रखंड के छोटा गोविंदपुर आजीविका महिला संकुल संगठन द्वारा भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया. जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में विधायक शामिल हुए. (नीचे भी पढ़े)

उन्होंने महिला सशक्तिकरण पर बल देते हुए कहा कि महिलाओं के बिना समाज और देश की प्रगति संभव नहीं है. विधायक ने बताया कि हेमंत सरकार महिलाओं की सुरक्षा, शिक्षा और आत्मनिर्भरता के लिए निरंतर योजनाएं संचालित कर रही है. उन्होंने महिलाओं से अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने और प्रत्येक क्षेत्र में आगे बढ़कर समाज का नेतृत्व करने का आह्वान किया.







