जमशेदपुर: जमशेदपुर के मानगो में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिला सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम में मानगो की पहली मेयर सुधा गुप्ता सहित नगर निगम चुनाव में जीत हासिल करने वाली सभी महिला वार्ड सदस्यों को सम्मानित किया गया. मानगो के सहारा सिटी कम्युनिटी हॉल में समाजसेवी उपेंद्र सिंह मस्तान के द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर महिला सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. (नीचे भी पढ़े)

कार्यक्रम में मानगो नगर निगम की पहली मेयर सुधा गुप्ता समेत चुनाव जीतने वाली सभी महिला वार्ड सदस्यों को सम्मानित किया गया. इस दौरान पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता सहित कांग्रेस के कई नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे. कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिला प्रतिनिधियों की मौजूदगी देखने को मिली. वहीं मीडिया से बात करते हुए मेयर सुधा गुप्ता ने कहा कि देश की आधी आबादी आज हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही है और देश के विकास में बराबर की भागीदारी निभा रही है. उन्होंने कहा कि महिलाएं आज सरहद पर देश की सुरक्षा कर रही हैं तो वहीं देश के सर्वोच्च पदों पर भी अपनी जिम्मेदारी का सफलतापूर्वक निर्वहन कर रही हैं.







