• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Sunday, August 30, 2026
33 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home खबर

Jamshedpur malaria action by health department : पोटका में मलेरिया की जांच में 840 लोग संक्रमित मिले, अब तक चार की मौत की पुष्टि, कई आक्रांत, एमजीएम मेडिकल कॉलेज के 125 चिकित्सकों की टीम ने चार प्रखंडों में चलाया विशेष जांच अभियान

Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

जमशेदपुर : जमशेदपुर जिले (पूर्वी सिंहभूम) के पोटका एवं सीमावर्ती कुछ प्रखडों में मलेरिया के बढ़ते मामलों को देखते हुए जिला प्रशासन पूरी संवेदनशीलता एवं गंभीरता के साथ स्थिति की लगातार निगरानी कर रहा है. उपायुक्त राजीव रंजन के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा मलेरिया की रोकथाम, समय पर जांच, उपचार एवं जनजागरूकता को लेकर व्यापक अभियान संचालित किया जा रहा है. प्रभावित क्षेत्रों में चिकित्सकीय टीमों की तैनाती, घर-घर सर्वे, त्वरित जांच तथा आवश्यक दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित की गई है. 29 जून से 03 जुलाई तक एमजीएम मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के 125 चिकित्सकों की टीम द्वारा पोटका, मुसाबनी, डुमरिया एवं घाटशिला प्रखंडों में विशेष सघन जांच अभियान चलाया गया. अभियान के दौरान संदिग्ध मरीजों की जांच कर आवश्यक उपचार उपलब्ध कराया गया तथा ग्रामीणों को मलेरिया से बचाव के उपायों की जानकारी दी गई. स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार जून माह में सदर अस्पताल में मलेरिया के 59 मरीज भर्ती हुए, जबकि जुलाई माह में अब तक 14 मरीज भर्ती किए गए हैं. (नीचे भी पढ़ें)

कुल 73 में से 31 मरीज उपचार के बाद स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हो चुके हैं, इलाजरत 39 मरीजों की स्थिति स्थिर है तथा तीन मरीजों को बेहतर इलाज के लिए रेफर किया गया. निजी अस्पताल में इलाज के दौरान एक और एमजीएम में तीन मौतों की पुष्टि हुई है. सदर अस्पताल में भर्ती मरीजों में 23 पोटका, 10 गोलमुरी सह जुगसलाई, 4 डुमरिया और मुसाबनी के 2 मरीज शामिल हैं. बता दें कि मलेरिया प्रभावित क्षेत्रों में सहिया द्वारा व्यापक स्तर पर हाउस-टू-हाउस सर्वे किया जा रहा है. अब तक पोटका, मुसाबनी, डुमरिया एवं घाटशिला प्रखंड के 17,741 घरों में सहिया कार्यकर्ताओं ने भ्रमण कर लोगों को जागरूक करने का कार्य किया है. साथ ही प्रभावित गांवों एवं संवेदनशील स्थलों पर नुक्कड़ नाटक, होर्डिंग, बैनर, पोस्टर एवं हैंडबिल के माध्यम से लोगों को मच्छरों से बचाव, समय पर जांच तथा उपचार के प्रति जागरूक किया जा रहा है. पोटका प्रखंड से सटे डुमरिया, गोलमुरी-सह-जुगसलाई तथा मुसाबनी प्रखंड के सीमावर्ती कुल 54 गांवों में भी विशेष सर्च अभियान चलाया गया. इन क्षेत्रों में स्वास्थ्य विभाग की टीम लगातार निगरानी करते हुए बुखार से पीड़ित लोगों की जांच एवं आवश्यक दवाओं का वितरण कर रही है. स्वास्थ्य विभाग ने मलेरिया जांच का दायरा लगातार बढ़ाया है. अब तक 12,872 लोगों की जांच की जा चुकी है, जिनमें 840 व्यक्ति मलेरिया संक्रमित पाए गए हैं. (नीचे भी पढ़ें)

हालांकि व्यापक जांच अभियान एवं त्वरित उपचार के कारण संक्रमित मिलने की दर (पॉजिटिविटी रेट) में लगातार कमी दर्ज की जा रही है, जो नियंत्रण प्रयासों के सकारात्मक परिणाम का संकेत है. सिविल सर्जन डॉ साहिर पाल ने बताया कि जांच अभियान को और प्रभावी बनाने को लेकर पोटका एवं अन्य प्रभावित क्षेत्रों में एमपीडब्लू तथा चिकित्सा कर्मियों की बड़ी संख्या में प्रतिनियुक्ति की गई है. उन्होंने स्पष्ट किया कि आम बोलचाल में प्रचलित ‘ब्रेन मलेरिया’ कोई अलग बीमारी नहीं है. चिकित्सकीय दृष्टि से इसे सेरेब्रल मलेरिया कहा जाता है, जो प्लाज्मोडियम फाल्सीपैरम परजीवी से होने वाले गंभीर मलेरिया की जटिल अवस्था है. यदि मलेरिया की समय पर जांच एवं उपचार नहीं कराया जाए तो संक्रमण मस्तिष्क सहित शरीर के अन्य महत्वपूर्ण अंगों को प्रभावित कर सकता है. जिला में सेलेब्रेल मलेरिया के कोई भी मरीज नहीं मिले हैं. किसी भी व्यक्ति को लगातार बुखार, कंपकंपी, तेज सिरदर्द, उल्टी, बेहोशी या भ्रम जैसी स्थिति होने पर तत्काल नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में जांच करानी चाहिए. समय पर पहचान एवं उपचार से अधिकांश मरीज पूरी तरह स्वस्थ हो जाते हैं. (नीचे भी पढ़ें)

उपायुक्त राजीव रंजन ने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा मलेरिया की रोकथाम को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं. प्रभावित क्षेत्रों में स्वास्थ्य विभाग की टीमों को सक्रिय रखा गया है तथा जांच, उपचार, दवा वितरण एवं जनजागरूकता अभियान लगातार चलाए जा रहे हैं. उन्होंने आम नागरिकों से अपील की कि बुखार आने पर स्वयं दवा लेने के बजाय तुरंत सरकारी स्वास्थ्य केंद्र में जांच कराएं. मच्छरदानी का नियमित उपयोग करें, घर एवं आसपास जलजमाव न होने दें तथा स्वास्थ्य विभाग की टीमों को सर्वे एवं जांच कार्य में पूरा सहयोग दें. सामूहिक जागरूकता एवं समय पर उपचार से मलेरिया पर प्रभावी नियंत्रण संभव है. प्रभावित क्षेत्रों में मच्छरदानी वितरण किया जा रहा है, साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों के साथ-साथ शहरी क्षेत्रों में फॉगिंग, आईआरएस करवाने के अलावा सभी प्रकार के नालियों के सफाई का कार्य युद्धस्तर पर करने का निदेश दिया गया है.

Team Sharp Bharat A

Team Sharp Bharat A

Related Posts

jamshedpur police success-घाटशिला पुलिस को मिली कामयाबी, 13.12 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ दो युवक गिरफ्तार, एक बाइक व दो मोबाइल बरामद, देखिए video
खबर

jamshedpur police success-घाटशिला पुलिस को मिली कामयाबी, 13.12 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ दो युवक गिरफ्तार, एक बाइक व दो मोबाइल बरामद, देखिए video

August 30, 2026
Jamshedpur rural seva samarpan : सेवा समर्पण संस्था ने पोटका के झरिया गांव में सबर परिवारों के बीच बांटी मच्छरदानियां, मलेरिया से बचाव के प्रति किया जागरूक, सबर बच्चों में बिस्किट व चॉकलेट का भी किया वितरण

jamshedpur rural youth jumped into river- बहरागोड़ा के जामशोला पुलिया से युवक ने नदी में लगायी छलांग, पुलिस पहुंची, तलाश शुरू
खबर

jamshedpur rural youth jumped into river- बहरागोड़ा के जामशोला पुलिया से युवक ने नदी में लगायी छलांग, पुलिस पहुंची, तलाश शुरू

August 30, 2026
Next Post
Jamshedpur SIR : जमशेदपुर के उपायुक्त राजीव रंजन ने स्वयं भरा एसआइआर प्रपत्र, लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सहभागिता का दिया संदेश, पूर्व सीएम रघुवर दास और विधायक पूर्णिमा साहू ने परिवार के साथ भरा फार्म

Jamshedpur SIR : जमशेदपुर के उपायुक्त राजीव रंजन ने स्वयं भरा एसआइआर प्रपत्र, लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सहभागिता का दिया संदेश, पूर्व सीएम रघुवर दास और विधायक पूर्णिमा साहू ने परिवार के साथ भरा फार्म

Jharkhand rpf rescue : रांची स्टेशन पर महिला ट्रेन के अंदर ही घुस जाती, लेकिन आरपीएफ ने बहादुर दिखायी और बच गयी, पूरी घटना का देखिये – video

Jharkhand rpf rescue : रांची स्टेशन पर महिला ट्रेन के अंदर ही घुस जाती, लेकिन आरपीएफ ने बहादुर दिखायी और बच गयी, पूरी घटना का देखिये - video

Jamshedpur bistupur dd bar case : बिष्टुपुर डीडी बार कांड में मारे गये हिमांशु के परिजन से मिलने पहुंचे भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू, प्रत्युष के परिवार से भी की बात, भाजपा की ओर से दिया साथ, बार संचालक नीरज सिंह के मामले में पुलिसिया कार्रवाई को बताया गलत

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel gail agreement : टाटा स्टील के 17 प्रतिष्ठानों में होगी पीएनजी की आपूर्ति, गेल और टाटा स्टील के बीच समझौता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन समझौता अंतिम चरण में, इन मुद्दों पर बनी सहमति, अब कलिंगानगर का भी वेज रिवीजन समझौता का वार्ता तेज, जून होगा फैसला का माह

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Jamshedpur ranchi highway new project : रांची–टाटा मार्ग को मिलेगी नई रफ्तार, करोड़ो की ओवरले परियोजना को मिली स्वीकृति, इस दिन होगा भूमिपूजन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage revision : टाटा स्टील के कर्मचारियों के वेज रिवीजन पर वार्ता हुई तल्ख, एनएस ग्रेड का डीए बढ़ाने से इनकार, पुराने ग्रेड का सीलिंग पर ही सीलिंग करने का दे दिया मैनेजमेंट ने प्रस्ताव

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

jamshedpur rural-सरस्वती शिशु विद्या मंदिर मानुषमुड़िया के हेडमास्टर का निधन, शोक की लहर

Jamshedpur incident : टेल्को में मारपीट के दौरान पिस्टल लहराने का आरोप, युवक ने दूसरे दुकान में घुसकर बचाई जान, देखिए – video

jamshedpur rural sports-चाकुलिया के पाकुड़िया में दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का समापन, किरण एफसी ने ट्रॉफी पर कब्जा जमाया

jamshedpur rural sports-चाकुलिया के दुधियाशोल गांव में दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता शुरू, उद्घाटन मैच में मनजीत एकादश ने बाजी मारी, विजेता को 3 लाख व उपविजेता को मिलेगा दो लाख का पुरस्कार

Xavier public school : जेवियर पब्लिक स्कूल छोटा गोविंदपुर में राष्ट्रीय खेल दिवस पर विद्यार्थियों में दिखा विशेष उत्साह, क्विज प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

jamshedpur rural-सरस्वती शिशु विद्या मंदिर मानुषमुड़िया के हेडमास्टर का निधन, शोक की लहर

Jamshedpur incident : टेल्को में मारपीट के दौरान पिस्टल लहराने का आरोप, युवक ने दूसरे दुकान में घुसकर बचाई जान, देखिए – video

jamshedpur rural sports-चाकुलिया के पाकुड़िया में दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का समापन, किरण एफसी ने ट्रॉफी पर कब्जा जमाया

jamshedpur rural sports-चाकुलिया के दुधियाशोल गांव में दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता शुरू, उद्घाटन मैच में मनजीत एकादश ने बाजी मारी, विजेता को 3 लाख व उपविजेता को मिलेगा दो लाख का पुरस्कार

Xavier public school : जेवियर पब्लिक स्कूल छोटा गोविंदपुर में राष्ट्रीय खेल दिवस पर विद्यार्थियों में दिखा विशेष उत्साह, क्विज प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

Jamshedpur suicide : सीतारामडेरा में किशोर ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, रक्षाबंधन के लिए तीन दिन पहले ही ओडिशा से लौटा था घर

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News