• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Saturday, August 22, 2026
33 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home खबर

Jamshedpur malaria death – एमजीएम अस्पताल में मलेरिया से बच्चे की मौत, डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप

Jamshedpur malaria death – एमजीएम अस्पताल में मलेरिया से बच्चे की मौत, डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप
Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

जमशेदपुर : जमशेदपुर के एमजीएम अस्पताल की इमरजेंसी में मलेरिया के लक्षण वाले 12 वर्षीय बच्चे हरिश बिरुली की मौत के बाद इलाज में लापरवाही के आरोप लगे हैं. परिजनों का आरोप है कि बच्चे की हालत लगातार बिगड़ती रही, लेकिन ड्यूटी पर मौजूद सीनियर डॉक्टर उसे देखने नहीं पहुंचे. मामले में अस्पताल प्रबंधन ने सीनियर डॉक्टरों की अनुपस्थिति को लेकर जांच और दोषी पाए जाने पर कार्रवाई की बात कही है. चाईबासा के झींकपानी थाना क्षेत्र के मतकमहातु गांव निवासी हरिश बिरुली और उसकी चार वर्षीय बहन ज्योति बिरुली को गुरुवार को एमजीएम इमरजेंसी में भर्ती कराया गया था. दिन में एक पीजी फर्स्ट ईयर के जूनियर डॉक्टर ने दोनों का इलाज शुरू किया. हरिश की हालत लगातार बिगड़ती गई. परिजनों के अनुसार, ड्यूटी पर मौजूद दो सीनियर डॉक्टर उपलब्ध नहीं थे और जूनियर डॉक्टर सीनियर की सलाह के आधार पर इलाज कर रहा था. (नीचे भी पढ़ें)

रात करीब 9.30 बजे हरिश की मौत हो गई. उसकी मां शांति ने बताया कि दिन में एक डॉक्टर ने इलाज किया था, लेकिन इसके बाद कोई सीनियर डॉक्टर उसके बेटे को देखने नहीं आया. दोपहर करीब तीन बजे डॉक्टर ने कुछ दवाएं बाहर से लाने के लिए कहा था. मां के साथ उसकी चार वर्षीय बेटी भी अस्पताल में भर्ती थी और मदद के लिए परिवार में कोई अन्य सदस्य मौजूद नहीं था, इसलिए वह दवा लेने नहीं जा सकी. इसी बीच हरिश की हालत बिगड़ती गई और रात में उसकी मौत हो गई. हरिश की मौत के बाद उसकी मां शुक्रवार सुबह बीमार बेटी ज्योति को लेकर गांव चली गई. शांति ने बताया कि उसके पति की पहले ही मौत हो चुकी है. अब परिवार में वह और उसकी बेटी ही बची हैं. (नीचे भी पढ़ें)

सीनियर डॉक्टरों की अनुपस्थिति पर जांच : शिशु रोग विभाग की प्रभारी अध्यक्ष डॉ बिनीता नैंसी ने बताया कि पीजी द्वितीय वर्ष के डॉक्टर सलमान गुरुवार को ड्यूटी पर नहीं थे. शुक्रवार को फोन पर पूछे जाने पर उन्होंने आकस्मिक कारणों से छुट्टी पर जाने की बात कही. हालांकि, विभाग की ओर से उन्हें छुट्टी की अनुमति नहीं दी गई थी और न ही उनकी ओर से सूचना दी गई थी. इसके कारण उन्हें अनुपस्थित माना गया. वहीं, सीनियर रेजिडेंट डॉक्टर नितेश ने ड्यूटी रजिस्टर में अपनी उपस्थिति दर्ज की है. लेकिन मरीज को देखने क्यों नहीं पहुंचे, इस संबंध में पूछताछ के लिए शुक्रवार को उन्हें बुलाया गया था. अस्पताल प्रबंधन के अनुसार, वह उपस्थित नहीं हुए. डॉ नैंसी ने कहा कि दोनों डॉक्टरों के ड्यूटी से गायब रहने और बच्चे के इलाज से जुड़े मामले की जांच की जाएगी. जांच में यदि कोई डॉक्टर दोषी पाया जाता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने यह भी कहा कि उपलब्ध डॉक्टर ने बच्चे का इलाज किया था, लेकिन बच्चा गंभीर स्थिति में अस्पताल पहुंचा था और उसे बचाया नहीं जा सका. (नीचे भी पढ़ें)

एमजीएम में लगातार उठते रहे हैं लापरवाही के सवाल : एमजीएम अस्पताल में मरीजों के इलाज में लापरवाही को लेकर पहले भी सवाल उठते रहे हैं. कभी डॉक्टरों तो कभी नर्सिंग स्टाफ की कार्यप्रणाली को लेकर मरीजों के परिजन हंगामा करते रहे हैं. ताजा घटना ने एक बार फिर अस्पताल की व्यवस्था और जवाबदेही पर सवाल खड़े कर दिए हैं. गरीब और दूरदराज के इलाकों से इलाज के लिए आने वाले मरीजों के परिजन अक्सर अस्पताल की व्यवस्था पर निर्भर रहते हैं. ऐसे में गंभीर मरीजों के समय पर विशेषज्ञ चिकित्सकीय देखरेख नहीं मिलने का आरोप बेहद गंभीर है. अब देखना होगा कि इस मामले की जांच में क्या सामने आता है और जिम्मेदार पाए जाने वाले डॉक्टरों पर अस्पताल प्रबंधन क्या कार्रवाई करता है.

Team Sharp Bharat A

Team Sharp Bharat A

Related Posts

Jharkhand encounter – गिद्दी में पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़, दो घायल, एक फरार
खबर

Jharkhand encounter – गिद्दी में पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़, दो घायल, एक फरार

August 22, 2026
Jamshedpur mgm hospital negligence – एमजीएम अस्पताल में मरीजों की मौत, परिजनों ने लगाया वरिष्ठ डॉक्टरों पर अनदेखी का आरोप
खबर

Jamshedpur mgm hospital negligence – एमजीएम अस्पताल में मरीजों की मौत, परिजनों ने लगाया वरिष्ठ डॉक्टरों पर अनदेखी का आरोप

August 22, 2026
Jamshedpur rural accident – गालूडीह में अज्ञात वाहन ने युवक को कुचला, मौके पर मौत
खबर

Jamshedpur rural accident – गालूडीह में अज्ञात वाहन ने युवक को कुचला, मौके पर मौत

August 22, 2026

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन समझौता अंतिम चरण में, इन मुद्दों पर बनी सहमति, अब कलिंगानगर का भी वेज रिवीजन समझौता का वार्ता तेज, जून होगा फैसला का माह

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Jamshedpur ranchi highway new project : रांची–टाटा मार्ग को मिलेगी नई रफ्तार, करोड़ो की ओवरले परियोजना को मिली स्वीकृति, इस दिन होगा भूमिपूजन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage revision : टाटा स्टील के कर्मचारियों के वेज रिवीजन पर वार्ता हुई तल्ख, एनएस ग्रेड का डीए बढ़ाने से इनकार, पुराने ग्रेड का सीलिंग पर ही सीलिंग करने का दे दिया मैनेजमेंट ने प्रस्ताव

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage agreement : टाटा स्टील के कर्मचारियों का वेतन बढ़ोत्तरी का हो गया फैसला, समझौता कुछ घंटो बाद, इन बिंदूओं पर बनी सहमति

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

Horoscope Know Your Day Friday 21st August 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-शुक्रवार 21 अगस्त 2026

Jamshedpur border area theft – कपाली में बंद घर का ताला तोड़कर चोरी, नकदी सहित जेवरात पर चोरों ने किया हाथ साफ, देखिए – video

Jamshedpur suspicious detained – एमजीएम अस्पताल परिसर में एक और संदिग्ध युवक पकड़ाया, पूछताछ के बाद पुलिस ने छोड़ा

Jamshedpur attack on delivery boy- जमशेदपुर में डिलीवरी बॉय को मारपीट कर जानलेवा हमला करने का आरोप, एमजीएम हॉस्टल में डिलीवरी पर रोक

Saraikela Court : उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक के कर्मचारियों और सोनारी आदर्श सहकारी गृह निर्माण स्वावलंबी समिति के पूर्व निदेशक मंडल और पूर्व सीईओ की अग्रिम जमानत रद्द, यह है मामला

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

Jamshedpur border area theft – कपाली में बंद घर का ताला तोड़कर चोरी, नकदी सहित जेवरात पर चोरों ने किया हाथ साफ, देखिए – video

Jamshedpur suspicious detained – एमजीएम अस्पताल परिसर में एक और संदिग्ध युवक पकड़ाया, पूछताछ के बाद पुलिस ने छोड़ा

Jamshedpur attack on delivery boy- जमशेदपुर में डिलीवरी बॉय को मारपीट कर जानलेवा हमला करने का आरोप, एमजीएम हॉस्टल में डिलीवरी पर रोक

Saraikela Court : उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक के कर्मचारियों और सोनारी आदर्श सहकारी गृह निर्माण स्वावलंबी समिति के पूर्व निदेशक मंडल और पूर्व सीईओ की अग्रिम जमानत रद्द, यह है मामला

Tata motors case filed in labour court : टाटा मोटर्स के खिलाफ बंटी सिंह ने लेबर कोर्ट में दायर किया केस, मजदूर विरोधी फैसले का विरोध करने की बंटी को दी गयी थी सजा

tata motors convoy drivers : टाटा मोटर्स के कांवाई चालकों ने बकाया मेडिकल बिल को लेकर किया उग्र प्रदर्शन, अनिश्चितकालीन बुकिंग बंद करने की चेतावनी

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News