जमशेदपुर : जमशेदपुर मैनेजमेंट एसोसिएशन (जेएमए) की ओर से जमशेदपुर स्थित रुसी मोदी सेंटर फॉर एक्सीलेंस में यूएसए के मिशिगन स्टेट यूनिवर्सिटी के प्रोफेज़र श्रीराम नारायनन के साथ एक टॉक का आयोजन किया गया. इसमें करीब 100 लोगों ने भाग लिया, जो विभिन्न उद्योगों और एकेडमिक संस्थानों के थे. इस दौरान प्रोफेशर श्रीराम ने सप्लाइ चेन मैनेजमेंट में डाइवर्सिटी (विविधता), समानता और समावेशन पर फोकस डाला. इस मौके पर टाटा कमिंस के इंजिन बिजनेस यूनिट के हेड ऑपरेशन मनीष झा बतौर मुख्य अतिथि मौजूद थे. इस मौके पर प्रोफेशर श्रीराम ने कहा कि उच्च उत्पादकता, बेहतर गुणवत्ता प्राप्त करने के लिए सभी संगठनों, भूमिकाओं और टीमों में विविधता की जरूरत है. इसके अलावा, अपने शोध कार्य के विभिन्न उदाहरणों के माध्यम से, उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि कैसे टीम समान विचारधारा वाले लोगों के समूह में रचनात्मक तनाव के वांछित स्तर तक पहुंचने में विफल रहती है. पूरी बातचीत बहुत समृद्ध थी और एक अत्यंत सहभागी सभा से बहुत सारे उपाख्यानात्मक उदाहरणों और बहुत सारी टिप्पणियों के साथ आकर्षक थी.




