जमशेदपुर : टाटा स्टील में इस बार जबरदस्त बोनस होने जा रहा है. 20 फीसदी बोनस तक यह राशि जा सकती है, जबकि उसके साथ कर्मचारियों के मनोबल को बढ़ाने के लिए आकर्षक गिफ्ट भी मिलने जा रहा है. यूनियन के दबाव के बाद मैनेजमेंट पुराने ही फार्मूला पर बोनस समझौता करने को तैयार हो गया है. 8 सितंबर यानी गुरुवार को टाटा स्टील के एमडी टीवी नरेंद्रन जमशेदपुर लौट रहे है. यह कोशिश होगी कि हर हाल में 8 सितंबर को ही समझौता हो जाये. अगर नहीं हो पाया या एमडी के आने में देर हुई तो यह समझौता 9 सितंबर को हो सकता है. सूत्रों के मुताबिक, इस बार कर्मचारियों को औसतन यानी ज्यादातर एनएस ग्रेड के कर्मचारियों को 80 हजार रुपये तक का बोनस मिलने जा रहा है जबकि स्टील वेज वाले पुराने ग्रेड के कर्मचारियों का बोनस 2 लाख 30 हजार रुपये तक जा सकता है. टाटा स्टील में पिछले बार एनएस ग्रेड के कर्मचारियों का न्यूनतम राशि 34290 रुपये था जबकि बोनस की औसतन राशि 1,26,066 रुपये तक मिली थी, जो इस बार 2 लाख 30 हजार रुपये तक होगा. अधिकतम बोनस 3 लाख 59 हजार 029 रुपये थी, जो बढ़कर इस बार करीब 5 लाख रुपये तक जा सकता है. टाटा स्टील में इस बार 33011 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था. इसके आधार पर ही बोनस की राशि तय की जा रही है. हर हाल में 9 सितंबर को बोनस का समझौता हो जायेगा. बोनस की यह राशि और ज्यादा जा सकता है. टाटा वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष संजीव चौधरी टुन्नु, महामंत्री सतीश सिंह और डिप्टी प्रेसिडेंट शैलेश सिंह ने संयुक्त रुप से इतनी मेहनत इसके लिए की, जिसके बाद यह राशि मिल रही है. वरना मैनेजमेंट यह चाह रही थी कि नया फार्मूला को बना लिया जाये ताकि कम से कम राशि देना पड़े.





