जमशेदपुर : टाटा स्टील के ट्रेड अप्रेंटिस को लेकर सिर्फ आदिवासियों (शिड्यूल ट्राइब) के लिए निकाले गये आवेदन में बदलाव कर दिये गये है. आदिवासियों के लिए एक बड़ी राहत दी गयी है. टाटा स्टील की ओर से जारी सूचना में कहा गया है कि स्थानीय लोगों का यह डिमांड और शिकायत आया है कि ट्रेड अप्रेंटिस को लेकर निकाले गये फार्म में पैन और वोटर आइडी या कोई अन्य आडेंटिटी कार्ड देने को कहा गया है. लेकिन कई लोग ऐसे है, जिनके पास इस तरह के पहचान पत्र नहीं है. इसको देखते हुए टाटा स्टील ने इस तरह के पहचान पत्र को नामांकन भरने के दौरान देने की अनिवार्यता को ही समाप्त कर दिया है. अगर जिनके पास पहचान पत्र है, वे लोग पहचान पत्र डाल सकते है. अगर पहचान पत्र नहीं है तो लोग नहीं भी डाल सकते है. टाटा स्टील के आदिवासियों के लिए निकाली गयी अप्रेंटिस बहाली के आवेदन को भरने की अंतिम तारीख 10 सितंबर है, जिसमें करीब 4 दिन ही बचे है.
यह निकाली गयी है बहाली
टाटा स्टील ने ट्रेड अप्रेंटिस में सिर्फ शिड्यूल ट्राइब (एसटी) यानी आदिवासियों के लिए बहाली निकाली गयी है. इस बार गैर कर्मचारियों के लिए सिर्फ आदिवासियों की बहाली करने के लिए यह बहाली निकाली गयी है. सामान्य कोटी के लोगों की बहाली नहीं निकाली गयी है. कंपनी सूत्रों के मुताबिक, वर्ष 1994 के बाद पहली बार यह बहाली सिर्फ आदिवासी लोगों के लिए निकाली गयी है. इसके तहत आवेदक को मैट्रिक या समकक्ष में 60 फीसदी अंक हासिल होना जरूरी है. इंग्लिश, साइंस और मैथ्स में 9.5 सीजीपीए अंक हासिल होना जरूरी है. आवेदक का जन्म 1 जुलाई 2002 से 1 जनवरी 2007 के बीच होना चाहिए. आवेदक की ऊंचाई लड़के का 152 सेंटीमीटर जबकि लड़की का 142 सेंटीमीटर होना चाहिए. छाती की चौड़ाई 5 सेंटीमीटर होना चाहिए जबकि वजन लड़के का 45 किलो और लड़की का 40 किलो होना चाहिए. पावर ग्लास आंखों पर प्लस या माइनस 4.0 होना चाहिए जबकि आइसाइट 6/6 होना दोनों आंखों में ग्लास के साथ होना चाहिए. कलर सामान्य होना चाहिए. झारखंड राज्य का डोमेसाइल होना जरूरी है. इस अप्रेंटिस में जो लोग चयनित होंगे, उनको स्टाइपेंड दिया जायेगा. चयनित आवेदक की योग्यता के ग़ाधार पर उनको ट्रेड दिया जायेगा और दो साल की ट्रेनिंग के बाद सबको पास मार्क दिया जायेगा. जो लोग ट्रेनिंग पूरा कर लेंगे, उनको नेशनल अप्रेंटिसशिप सर्टिफिकेट दिया जायेगा, जिसके बाद टाटा स्टील के किसी भी कंपनी या किसी भी लोकेशन में नौकरी पर दिया जायेगा. चयनित को ट्रेनिंग के दौरान मुफ्त हॉस्टल दिया जायेगा, जिसमें सस्ते दर पर खाना उपलब्ध कराया जायेगा. इसके लिए आवेदक को https://www.tatasteel.com/careers/ पर क्लिक कर अपना आवेदन जमा करना होगा. रजिस्ट्रेशन के लिए भी उसी के माध्यम से रजिस्ट्रेशन कराना होगा. आरेदन 2 सितंबर से 10 सितंबर के बीच देना होगा. 19 सितंबर को एडमिट कार्ड दे दिया जायेगा. 23 सितंबर को लिखित परीक्षा का सेंटर में परीक्षा ली जायेगी. 10 सितंबर तक लोग आवेदन ऑनलाइन जमा कर सकते है. किसी तरह का हार्ड कॉपी नहीं लिया जायेगा. आवेदकों को 500 रुपये का पेमेंट देना होगा, जो रिफंड नहीं होगा. रजिस्टर्ड इ-मेल के जरिये ही पत्राचार किया जायेगा. सेंटर में होने वाले ऑनलाइन परीक्षा के साथ पर्सनल इंटरव्यू और मेडिकल परीक्षा के बाद ही चयन किया जायेगा. महिलाओं को इस बहाली में प्राथमिकता दी जायेगी.





