
आदित्यपुर : सरायकेला- खरसावां जिला के आदित्यपुर थाना अंतर्गत मांझी टोला निर्मल नगर में तनु पांडेय नामक युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. बताया जा रहा है, कि शाम 5:00 बजे के आसपास तनु अपने कमरे में गई और फंदे से झूल गई काफी देर तक जब वह बाहर नहीं निकली तो परिजनों को शक हुआ. परिजन एस्बेस्टस तोड़कर अंदर प्रवेश किया तो देखा तनु फंदे से झूल रही है. परिजनों के अनुसार पिछले एक हफ्ते से वह काफी तनाव में थी. मामले की सूचना आदित्यपुर थाना पुलिस को दे दी गई है. जहां मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया है. फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है.





