जमशेदपुर : जमशेदपुर के बाराद्वारी मुरारी चौक पर श्रीश्री मानस सत्संग समिति की ओर से सावन की दूसरी सोमवारी पर 10 अगस्त को सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया जाएगा. इसके लिए समिति के सदस्यों ने बैठक कर सभी की सहमति से सदस्यों में विभागों का बंटवारा किया. इस दौरान मनीष अग्रवाल और उनकी टीम को महाभोग बनाने का, सुमित अग्रवाल, प्रदीप, सुमन पांडे एवं उनके साथी को पंडाल व्यवस्था एवं अतिथियों की देखरेख के लिए रखा गया है. (नीचे भी पढ़ें)
वहीं परशुराम पांडे, मनोज मिश्रा, संतोष सिंह को सुंदरकांड पाठ के लिए और महाभोग वितरण में शुभम, अनीश सिन्हा, संजय एवं अन्य सदस्यों को कार्यभार सौंपा गया है. समिति के अध्यक्ष ने बताया कि 10 अगस्त को प्रात: 10 बजे से सुंदरकांड पाठ आरंभ होगा. इसके पश्चात दोपहर 1.30 बजे से महाप्रसाद का आयोजन किया गया है. इसके लिए सभी श्रद्धालुओं को उपस्थित होने का आग्रह किया गया है.




