
जमशेदपुर: जमशेदपुर के बीमा कर्मचारी संघ के मंडल अध्यक्ष तथा लायंस क्लब इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 622ए के जोन चेयरपर्सन पूरबी घोष ने सुवर्णरेखा बर्निंग घोट में वर्तमान की स्थिति को देखते हुए 10,000 रुपये का अनुदान दिया है. उन्होंने बताया कि कोरोना की इस महामारी में आने के कारण कईयों ने दम तोड़ा है. मृतकों की संख्या इतनी अधिक है कि इन दिनों उन्होंने बर्निंग घाट पर लंबा इंतजार करना पड़ रहा है. सुवर्णरेखा बर्निंग घाट में तीन इलेक्ट्रिक चुल्ला खराब हो चुकी है. ऐसे में केवल एक ही चुल्ला काम कर रहा है. इस अनुदान से सुवर्णरेखा के बर्निंग घाट को कुछ हद तक सहायता मिलेगी. कोरोना के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए, लोग अपनी घरो पर रहे और आवश्यक पड़ने पर ही घर से बाहर जाए. इस कार्य में सरकार व प्रशासन का पूर्ण सहयोग करें और आत्म विश्वास बनाए रखे तभी एक दिन भारत कोरोना की इस जंग को जीत पाएगा.






