
जमशेदपुर : मानगो टीचर्स कॉलोनी निवासी केशव जायसवाल की ब्रेजा कार बीती रात चोरी हो गयी। इसकी जानकारी मिलने के बाद भाजपा नेता विकास सिंह मानगो थाना पहुंचे। केशव जायसवाल की नई लाल रंग की मारुति ब्रेजा कार (जेएच 05 सीएन-8180) बीती रात अज्ञात चोरों ने उनके आवास से चोरी कर ली। केशव जायसवाल रात्रि 10:00 बजे अपने निजी काम से घर लौटे और अपनी अन्य गाड़ियों के साथ मारुति ब्रेजा कार को खड़ा किया था। प्रातः करीब 6:30 बजे सो कर उठे तो देखा कि ब्रेजा कार अपने स्थान पर नहीं थी। केशव जायसवाल ने मामले की सूचना भाजपा नेता विकास सिंह को दी। उसके बाद विकास सिंह, केशव जायसवाल के साथ मानगो थाना पहुंचे और प्राथमिकी दर्ज कराते हुए मामले की जानकारी उच्च अधिकारियों को दी। मौके पर विकास सिंह ने बताया कि मानगो में अंधेर नगरी चौपट राजा वाली कहावत चरितार्थ हो रही है। छोटी गाड़ी चोरी होने की बात सुनने को मिलती थी, लेकिन अब तो चोरों का मनोबल इतना बढ़ गया है कि चार पहिया वाहन भी चोरी हो जा रही है। विकास सिंह ने कहा कि अगर गाड़ी जल्द बरामद नहीं होगी तो जिले के वरीय आरक्षी अधीक्षक से शिकायत की जाएगी।





