जमशेदपुर : जमशेदपुर के मानगो के समता नगर में पानी को लेकर पूरे समता नगर वासी आक्रोशित है. स्थानीय लोगों ने शनिवार को रोड नंबर 15 में टंकी पर जाकर पूरे मशीन को बंद करवा दिया और ताला मार दिया. जब इसकी सूचना नगर निगम के पदाधिकारी को मिला तो समतानगर वासियों के साथ वार्ता हुई और आश्वासन दिया गया कि बहुत जल्द कनेक्शन लोगों का 15 नंबर टंकी से दे दिया जाएगा.(नीचे भी पढ़े)
समता नगर वासियों का कहना था कि एक महीना से पानी समता नगर को नहीं मिल रहा है इसलिए गुस्सा फूट पड़ा. इस आंदोलन में समता नगर के मनोज ठाकुर, संजय सिंह, राजेश शर्मा, महेश गुप्ता, दीपक गुप्ता, विकास गुप्ता, संदीप शर्मा, शिव ठाकुर, सुधांशु पाठक, शंभू नदी, परशुराम राय, बबीता शर्मा, प्रवीण पाठक, नूतन देवी मुख्य रुप से उपस्थित थे.



