जमशेदपुर : जमशेदपुर के हरहरगुट्टू एलबीएसएम रोड में मथुरा सेठ की दुकान के सामने हाई टेंशन बिजली के तार पर पीपल का पेड़ टूट कर गिर जाने से उक्त मार्ग से यातायात बंद हो गया है. वहीं, उक्त पूरे इलाके में बिजली गुल हो जाने से जनजीवन अंधेरे में जीने को मजबूर हो गया है. (नीचे भी पढ़ें)
बता दें कि आज शाम 5:30 बजे के करीब हरहरगुट्टू मथुरा सेठ की दुकान के पास सड़क किनारे खड़ा पेड़ अचानक टूट कर बिजली के हाई टेंशन तार के ऊपर गिर जाने से तार सहित पास का बिजली का खंभा भी गिर गया. इस हादसे में कोई हताहत तो नहीं हुआ, किन्तु बिजली कट जाने के कारण पूरा इलाका अंधेरे में डूब गया. वहीं, उक्त मार्ग से आवागमन बाधित हो गया है. समाचार लिखे जाने तक स्थानीय लोग बिजली विभाग के अधिकारियों के वहां पहुंचने का इंतजार कर रहे थे.



