
जमशेदपुरः जमशेदपुर के एमजीएम थाना अंतर्गत मधुसूदन पुष्पांजलि कॉम्पलेक्स निवासी कंचन श्रीवास्तव का 28 वर्षीय पुत्र राहुल श्रीवास्तव बीते 1 अगस्त से गायब है. बेटे के गुमशुदगी की रिपोर्ट उन्होंने एमजीएम थाने में की है. इधर बेटे की कोई जानकारी नहीं मिलने पर कंचन श्रीवास्तव एसएसपी से मिलने पहुंची. जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि उनका बेटा ओला में अपनी कार चलाता है. 1 अगस्त की सुबह 9 बजे वह यह कहकर घर से निकला की कार लेकर चांडिल जा रहा है और घर से निकल गया. लगभग 12 बजे उसने अपने सोशल मीडिया पर एक फोटो पोस्ट किया. ठीक एक घंटे बाद उनसे संपर्क करने की कोशिश की तो उसका मोबाइल नंबर बंद मिला. 3 अगस्त को उन्होंने एमजीएम थाना में इसकी सूचना दी. उसकी कार भी अभी तक नही मिली है. कंचन श्रीवास्तव को डर है कि कहीं उनके बेटे के साथ अनहोनी न हो गई हो.




