
जमशेदपुर : माझी बाबा भोक्ता हांसदा की अध्यक्षता में पोंडेहासा गांव के 21 टोला के जोगमाझी बाबा और समाज के बुद्धिजीवीयों की बैठक पोंडेहासा क्लब भवन में हुई. बैठक में लोगों ने सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक, पारंपरिक एवं संवैधानिक बिंदुओं पर चर्चा की और समाज को सशक्त और जागरूक करने के लिए एक वृहद ग्रामसभा बैठक आयोजन करने के लिए रणनीति पर विचार विमर्श किया गया. जोंद्रगोड़ा माझी बाबा चंपाई मुर्मू ने समाज को मजबूत करने तथा वर्तमान में उसकी क्रियाओं के बारे में जानकारी देते हुए समाज के सभी लोगों को पारंपरिक आदिवासी स्वशासन व्यवस्था के बारे में बताया गया तथा समाज के विभिन्न पदों के लोगों का सामाजिक कर्तव्य और दायित्व के बारे में जानकारी दी गयी. गौरतलब है कि पोंडेहासा ग्राम जुगसलाई तोरोप परगना बाबा दशमत हांसदा का पैतृक ग्राम है. इस दौरान परगना बाबा दशमत हांसदा ने कहा कि समाज को सशक्त और जागरूक करने के लिए समाज के युवक-युवतियों को आगे आकर सामाजिक भागीदारी निभानी होगी. (नीचे भी पढ़ें)
परगना बाबा ने कहा कि वर्तमान में पांचवी अनुसूची क्षेत्र में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव रद्द करने के विषय पर भी राज्य स्तरीय आंदोलन किया जाएगा. माझी बाबा भाक्ता हांसदा ने कहा कि 2022 के प्रथम महीने में एक वृहद ग्राम सभा का आयोजन किया जाएगा. इससे पहले गांव के विभिन्न टोला में सामाजिक और संवैधानिक जागरूकता अभियान चलाया जाएगा तथा ग्रामसभा के अंदर हो रही अवैध तरीके से जमीन की खरीद-बिक्री पर भी रोक लगाई जाएगी. पोंडेहासा ग्रामसभा के अंदर बिना अनुमति के कोई भी अवैध कार्य नहीं होने दिया जाएगा. बैठक का संचालन सुकुमार सोरेन ने किया. बैठक में बीर प्रताप मुर्मू, बिनोद हांसदा, रामराय हेंब्रम, मानोज हांसदा, सुकलाल मुर्मू, उत्ताम टुडू, अर्जुन समाद, बिमोल टुडू, गुरबा हांसदा, जित्राई टुडू, बिनोद हांसदा, सुन्दर मोहन मुर्मू, सनाराम सोरेन, राहुल बास्के, अमपा हांसदा, पंकज हांसदा, मानसिंह हेंबरोम, सागेन मार्डी, दिक्कु मार्डी, दुलाराम सोरेन, बिरधन सोरेन, प्रकाश मुर्मू, राजा राम मार्डी, रमसाई हेंब्रम, माझी सोरेन, घसीराम सोरेन समेत कई ग्रामीण उपस्थित थे.



