
जमशेदपुर : जमशेदपुर के उलीडीह थाना क्षेत्र में बीते दिनों टाइगर मोबाइल के जवानों द्वारा जोमैटो ब्वॉय की पिटाई कर दी गई थी. इस मामले में भाजपा नेता विकास सिंह ने पीड़ित की सहायता कर उलीडीह थाने में मामला दर्ज कराया था. इस मामले रविवार को जोमैटो के डिलीवरी ब्वॉय ने साकची के आम बागान में एक बैठक का आयोजन किया. इस बैठक में काफी संख्या में जोमैटो डिलीवरी ब्वॉय उपस्थित थे. बैठक में टाइगर मोबाइल के आरोपी जवान पर कार्रवाई की मांग की गई. साथ ही उन्होंने जोमैटो से यह मांग की है कि शाम को छह बजे के बाद कैश ऑन डिलीवरी बंद कर दी जाए, ताकि उन्हें ज्यादा पैसे लेकर चलना न पड़े.
[metaslider id=15963 cssclass=””]





