
जमशेदपुर : जमशेदपुर के अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत के महिला आयाम के अंतर्गत मेहंदी रचाओ प्रतियोगिता का आयोजन कदमा के उलियान में किया गया. इस प्रतियोगिता का आरंभ मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित कर और दीप जलाकर किया गया. आरंभ में ग्राहक गीत का गायन रजनी झा ने किया. संगठन की सदस्य सरिता सिंह ने प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल आदरणीय कृष्णा सिन्हा और सुकृति बनर्जी को प्रतीक चिन्ह और पुष्पगुच्छ देकर उनका अभिनंदन किया. इस प्रतियोगिता में कल 13 प्रतिभागियों ने भाग लिया था. सभी ने कम से कम समय में मेहंदी सज्जा की बेहतरीन कलाकारी की. इसमें प्रथम स्थान कामिनी कुमारी, द्वितीय स्थान सिंपी कुमारी और तृतीय स्थान निकिता शर्मा शामिल है. (नीचे भी पढ़ें)
प्रांत सचिव डॉक्टर कल्याणी कबीर ने उपस्थित महिलाओं को अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत के लक्ष्य और उद्देश्य के बारे में जानकारी दी. कुछ महिलाओं ने संगठन की सदस्यता भी ग्रहण की. सभी विजेता प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र दिया गया. प्रथम, द्वितीय और तृतीय पुरस्कार विजेता को प्रतीक चिन्ह और प्रमाण पत्र दिया गया. इस अवसर पर सोमा बनर्जी, डॉक्टर अनिता शर्मा, उपासना सिन्हा, सुष्मिता मिश्रा, चंदन जायसवाल और शहर की अन्य प्रबुद्ध पैंतीस महिलाएं भी उपस्थित थी, जिनके हाथों विजेताओं को प्रमाण पत्र वितरित किया गया. धन्यवाद ज्ञापन देते हुए सदस्य सरिता सिंह ने कहा कि अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत का महिला आयाम महिलाओं के जागरण और उनके उत्थान के लिए कार्यरत है. इस तरह की प्रतियोगिता का आयोजन कर एकत्रित होकर इस संगठन के लक्ष्य पर विचार कर आगे बढ़ेंगे. कल्याण मंत्र के साथ इस आयोजन का समापन किया गया.












