जमशेदपुर: जमशेदपुर के गीतकार सत्येन्द्र सिंह तोमर ने सूचित किया है कि उनके पिता प्रख्यात साहित्यकार एवं कहानी लेखक स्व कान्हा सिंह तोमर का स्मृति दिवस 25 जनवरी को मानगो बस स्टैंड स्थित क्रिस्टल होटल मे संपन्न होगा. मुख्य अतिथि लब्धप्रतिष्ठित कथाकार जयनन्दन होंगे. जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय विशिष्ट अतिथि के रूप मे उपस्थित रहेंगे. (नीचे भी पढ़ें)
सम्मानित अतिथियों शिक्षाविद एवं कलाप्रेमी भरत सिंह एवं साहित्यप्रेमी हरी बल्लभ सिंह, संदीप मुरारका, राजेश देशप्रेमी, रवीन्द्रनाथ चौबे जी आदि के द्वारा श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी एवं साहित्यजगत मे स्व कान्हा सिंह तोमर जी के महत्वपूर्ण योगदान एवं उपलब्धियों पर चर्चा की जाएगी. स्मृति कार्यक्रम का संचालन लोकप्रिय कवि सरोज कुमार सिंह मधुप द्वारा किया जाएगा.




