जमशेदपुर: जमशेदपुर के एमजीएम मेडिकल कॉलेज अस्पताल में तैनात होमगार्ड जवानों की प्रतिनियुक्ति में बदलाव की प्रक्रिया शुरू हो गई है. प्रशासनिक स्तर पर पहले चरण में मेडिकल कॉलेज में तैनात जवानों को बदला जा रहा है, जबकि जल्द ही अस्पताल परिसर में तैनात जवानों की भी अदला-बदली किए जाने की तैयारी है. जानकारी के अनुसार, एमजीएम मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ संजय कुमार ने कुछ दिन पहले होमगार्ड डीएसपी को पत्र लिखकर कॉलेज में तैनात 45 होमगार्ड जवानों के स्थान पर नए जवानों की प्रतिनियुक्ति का अनुरोध किया था. इसके बाद शनिवार से सोमवार के बीच पांच जवानों को हटाकर उनकी जगह नए जवानों की तैनाती कर दी गई है. शेष जवानों को भी चरणबद्ध तरीके से बदला जा रहा है. (नीचे भी पढ़ें)
सूत्रों के मुताबिक, यह प्रक्रिया केवल मेडिकल कॉलेज तक सीमित नहीं रहेगी. एमजीएम अस्पताल में तैनात करीब 90 होमगार्ड जवानों की भी जल्द बदली की जा सकती है. इस संबंध में मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य, अस्पताल अधीक्षक और होमगार्ड डीएसपी के बीच बैठक भी हो चुकी है. प्रशासन का कहना है कि सुरक्षा व्यवस्था को अधिक प्रभावी और व्यवस्थित बनाने के उद्देश्य से यह कदम उठाया जा रहा है. गौरतलब है कि 18 जुलाई को एमजीएम अस्पताल परिसर में एक महिला होमगार्ड जवान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें उन्होंने कई महीनों से वेतन नहीं मिलने की बात कहते हुए आत्महत्या की चेतावनी दी थी. (नीचे भी पढ़ें)
इस वीडियो के सामने आने के बाद मामला पूरे राज्य में चर्चा का विषय बन गया था. इसके बाद स्वास्थ्य विभाग ने मामले को गंभीरता से लेते हुए प्रशासनिक स्तर पर कार्रवाई शुरू की थी. अब होमगार्ड जवानों की बदली की प्रक्रिया को उसी घटनाक्रम के बाद उठाए गए प्रशासनिक कदम के रूप में देखा जा रहा है. साथ ही, होमगार्ड जवानों के लंबित वेतन और कार्य परिस्थितियों को लेकर भी विभागीय स्तर पर समीक्षा.




