जमशेदपुर: जमशेदपुर के मानगो डिमना स्थित महात्मा गांधी मेमोरियल (एमजीएम) मेडिकल कालेज अस्पताल में शुक्रवार सुबह एक शख्स ने चौथे तल्ले के खिड़की से कूदकर जान दे दी. घटना सुबह करीब 4 से 5 बजे की है. मरीज मेडिसिन विभाग के पार्ट 1 के बेड नंबर 419 में भर्ती था. प्राप्त जानकारी अनुसार मृतक टीवी, लंग्स सहित कई बीमारियों से पिछेल चार साल से पीड़ित था. हाल ही में जांच के दौरान वह एचआईवी संक्रमित पाया गया था. वह नशा का भी आदी था. उसने अपनी मां को शौंच के लिए जाने की बात कह कर बेड से उठा और बाहर जाकर चौथे तल्ले की खिड़की से छलांग लगा ली. (नीचे भी पढ़ें)

उसकी मां ने फिर आवाज़ सुनकर बाहर निकली तो देखा कि उनका बेटा लहुलूहान अवस्था में नीचे गिरा है. उन्होंने शोर मचाया तो अस्पताल के सिक्योरिटी गार्ड सहित नर्स पहुंची. उन्होंने शख्स को उठाकर इमरजेंसी में ले गयी, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया. मरीज तीन दिन पहले ही अस्पताल में भर्ती हुआ था. उसे पहले सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया था, एचआईवी पॉजिटिव आने के बाद उसे एमजीएम अस्पताल रेफर किया गया. परिजनों का कहना है कि वह अपने बीमारी के कारण तनाव में रहता था, जिस कारण उसने चौथे तल्ले से कूदकर आत्महत्या कर ली है.



