
जमशेदपुरः जमशेदपुर के एमजीएम अस्पताल में गुरुवार को नर्सों ने जमकर बवाल काटा. कोरोना काल मे किये गए कार्य और उसके प्रोत्साहन राशि के भुगतान नही किये जाने के खिलाफ इनके द्वारा प्रदर्शन किया गया. गौरतलब है, कि विगत कोरोना काल मे इन तमाम नर्सों को भी कोरोना योद्धा घोषित किया गया था, और इन्हें प्रोत्साहन राशि दिए जाने की घोषणा भी की गई थी, लेकिन अब तक इन्हें सात महीने का प्रोत्साहन राशि नही दिया गया है, और इसके लिए पूर्व में भी इन्होंने प्रदर्शन और मांग उठाई है. गुरुवार को इसी मांग पर इन्होंने हंगामा किया और दो दिनों के भीतर राशि भुगतान नही किये जाने के सूरत में हड़ताल की चेतावनी दी है. वहीं इस मामले में अस्पताल के अधीक्षक ने कहा कि संवेदक से बातचीत इस मामले में कई गई है. इन्हें शाम तक एक माह की राशि दे दी जाएगी और बाकी राशि का भी भुगतान जल्द ही कर दिया जाएगा.




