जमशेदपुर : महान मजदूर नेता माइकल जॉन की पुण्य तिथि पर टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन द्वारा उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई. यूनियन के तमाम पदाधिकारी एवं कमेटी मेंबरों ने सोमवार को प्रातः 7 बजे यूनियन कार्यालय में एकत्र होकर स्व माइकल जॉन के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया. तत्पश्चात बस एवं निजी वाहनों से सभी बिष्टुपुर स्थित कब्रिस्तान पहुंचे, जहां माइकल जॉन की समाधि पर मोमबत्तियां जलाकर एवं पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई. (नीचे भी पढ़ें)

इस दौरान स्वर्गीय माइकल जॉन के परिवार जन भी मौजूद रहे. गौरतलब है कि माइकल जॉन न सिर्फ महान श्रमिक नेता थे, बल्कि वो राज्यसभा सांसद भी रहे. श्रमिक संबंधों को मजबूत करने में उनके योगदान को आज भी याद किया जाता है. यही कारण है कि टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन हर वर्ष उनकी पुण्य तिथि पर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित करती रही है.




