
जमशेदपुर : जमशेदपुर पश्चिम के विधायक और मंत्री बन्ना गुप्ता के अश्लील वीडियो के मामले में एक नया मोड़ आ गया है. इस मामले में विधायक सरयू राय ने एक नया खुलासा किया है. सरयू राय ने अपने टि्वटर हैंडल पर एक खुलासा किया है कि मंत्री बन्ना गुप्ता के साथ अश्लील चैट करने वाली महिला के बिरसानगर जोन नंबर 11 का गेट शाम 4:00 बजे खुला और शाम 5:00 बजे वह तीन महिलाओं के साथ वाइट रंग के वैगन आर कार से कहीं निकल गई. (नीचे भी पढ़ें)
उन्होंने एक अन्य ट्वीट में यह भी जानकारी दी है कि वह कार उस फर्नीचर हाउस का ड्राइवर छोटू चला रहा था जिसमें व काम करती है. उन्होंने जमशेदपुर पुलिस पर भी आरोप लगाते हुए कहा है कि पुलिस अगर सक्रिय रहती तो वह युवती को पकड़ सकती थी. उन्होंने यह भी बताया कि जिस फर्नीचर दुकान की कर्मचारी वह महिला है, उसका मालिक मंत्री बन्ना गुप्ता के साथ समाजवादी पार्टी में था और वह फिलहाल भाजपा में है.




