जमशेदपुर: झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री सह विधायक बन्ना गुप्ता ने विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत कदमा रामनगर चौक पर तैयार चिल्ड्रेन पार्क का उद्घाटन किया और आम जनता को समर्पित किया. इस दौरान एयर बेस कॉलोनी और रामनगर के लोगों ने मंत्री का भव्य अभिनंदन किया. साथ ही चिल्ड्रेन पार्क को मंत्री द्वारा आम लोगों को दी गयी अमूल्य देन बताया. (नीचे भी पढ़े)

इसके बाद स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता कदमा स्थित निमतला पथ, मधुसूदन पथ, कदमा उलियान काली मंदिर पथ, अनिलसुर पथ, भाटिया बस्ती मेन रोड में अनुशंसा से किए गए कार्यो एवं 15वें वित्तीय योजना के तहत हो रही कार्यो का निरीक्षण किया.साथ ही मंत्री आश्वासन दिया कि और भी विकास के काम किए जाएंगे. (नीचे भी पढ़े)

इस अवसर पर भोला चालक, भोलानाथ गोस्वामी, बबुआ झा, संजय तिवारी, प्रभात ठाकुर, कृष्णा शर्मा, राजकुमार दास, सोंटी रजक, मुराउ जायसवाल, संजीव झा, मनोज झा,कैलाश रजक, जेपी साहू, सहित काफी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद थे.



