
जमशेदपुरः जुगसलाई विधायक मंगल कालिंदी ने कहा कि पटमदा प्रखंड के माथा स्थित अस्पताल से प्राप्त सूचना के आधार पर स्वास्थ्य संबंधी उपकरणों का काफी अभाव है. जिस कारण क्षेत्र के लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है और उन्हें चिकित्सीय लाभ पाने के लिए 40 किलोमीटर दूर जमशेदपुर जाना पड़ता है, जो आपातकालीन स्थिति में और भी कठिन है. साथ ही साथ अस्पताल के सौंदर्याीकरण करना भी अति आवश्यक है. स्वास्थ्य संबंधी उपकरणों व अस्पताल परिसर में डीप बोरिंग करवाना, सुरक्षा के लिए अस्पताल के चारों और चाहरदीवारी का निर्माण, अस्पताल परिसर में हाई मास्क लाइट लगवाना, अस्पताल परिसर में पीसीसी पथ का निर्माण, अस्पताल परिसर में सीसीटीवी कैमरा लगाना, अस्पताल की छत को वाटर प्रूफिंग करवाना, अस्पताल में रंग-रंगाई का कार्य, सौंदर्यीकरण कार्य और अस्पताल के मुख्य द्वार का निर्माण करवाना शामिल है.
















