
जमशेदपुर : जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय की विधायक निधि से जेरेडा द्वारा जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न मोहल्लो में 1563 सोलर स्ट्रीट लाइट का अधिष्ठापन किया जा रहा है. सोमवार को जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय के कर कमलों द्वारा बागुनहातू में सोलर लाइट का शुभारंभ किया गया. सोलर स्ट्रीट लाइट लगाने का कार्य विधायक प्रतिनिधि (विद्युत) पी विजय राव की देखरेख में किया जा रहा है. विधायक प्रतिनिधि पी विजय राव ने बताया कि स्थानीय जनता में विधायक सरयू राय के इस पहल से काफी उत्साहित है और लोगों में काफ़ी खुशी देखने को मिल रही है, क्षेत्र के सभी मोहल्ले जो इतने वर्षो तक अंधेर के साए में थे वे अब सोलर लाइट की रोशनी से चौक चौबंद होंगे. इस दौरान भाजमो पूर्वी विधानसभा संयोजक अजय सिन्हा, विधायक प्रतिनिधि( जनसुविधा) हरेराम सिंह, बारीडीह मंडल अध्यक्ष विजय नारायण सिंह सहीत अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे.






