• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Sunday, September 6, 2026
29 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home खबर

Jamshedpur mla saryu roy inspection : सरयू राय ने भुइयांडीह में स्वर्णरेखा नदी पर बन रहे पुल और फोरलेन सड़क की समीक्षा की, सरयू राय ने कहा – नये पुल का सर्वाधिक लाभ मानगो को होगा, मानव बल लगाना पड़ेगा

Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

जमशेदपुर : जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने शुक्रवार को लिट्टी चौक भुईयाडीह से मानगो एनएच-33 को जोड़ने के लिए स्वर्णरेखा नदी पर बन रहे पुल और चार लेन सड़क निर्माण की प्रगति की समीक्षा निर्माण स्थल पर जाकर की. लोगों ने शिकायत की थी कि निर्माण की रफ्तार सुस्त है. सुस्त रफ़्तार के बारे में पूछने पर अभियंताओं ने याद दिलाया कि पुल का शिलान्यास तो 2024 में हो गया था मगर जब जमशेदपुर पूर्वी के तत्कालीन विधायक के नाते उन्होंने पुल की डिज़ाइन को देखा तो पथ निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता से चर्चा की कि पुल के डिज़ाइन में परिवर्तन करना पड़ेगा क्योंकि मानगो की तरफ़ पुल का आख़िरी खंभा नदी के भीतर आ रहा है। इसे नदी के बाहर किनारे पर होना चाहिए. कार्यपालक अभियंता इससे सहमत हुए पुल का परिवर्तित डिज़ाइन प्रारूप बनाकर मुख्यालय भेजा, जिसे अंतिम रूप देने में एक वर्ष से अधिक समय लग गया. पुल का परिवर्तित डिज़ाइन दो माह पहले स्वीकृत हुआ. तब जाकर निर्माण कार्य प्रारंभ हुआ. (नीचे भी पढ़ें)

इस कारण काम में विलंब हुआ. सरयू राय ने बताया कि निर्माण स्थल पर नदी के दोनों ओर काम चल रहा है. लिट्टी चौक की ओर दो खंभों का आधार तैयार हो गया है. तीसरे पर काम चल रहा है. मानगो की तरफ़ दो खंभों क लिए नींव की खुदाई हो रही है. कुल मिलाकर तीन भारी अर्थ मूवर मशीनें करीम कर रही हैं. सबसे बड़ी चुनौती नदी के भीतर दो खंभों को खड़ा करने की है. फ़िलहाल नदी में उस स्थान पर क़रीब 4 फ़ीट जल प्रवाह प्रतीत हो रहा है. श्री राय ने पथ निर्माण विभाग और निर्माणकर्ता कंपनी के सहायक अभियंताओं से कहा कि मानव बल तथा उन्नत मशीनरी लगाकर नदी के बीच के दो खंभों का आधार मॉनसून आने के पहले खड़ा कर लें, अन्यथा बरसात आते ही कठिनाई होगी, काम रूक जाएगा. उन्होंने पुल निर्माण में मानव बल और मशीनरी बढ़ाने की भी बात पर जोर दिया. श्री राय ने पूछा कि पुल निर्माण कब तक पूरा हो जाएगा तो अभियंताओं ने बताया कि एक वर्ष का समय और लगेगा. एक वर्ष में पुल बनकर तैयार हो जाएगा. (नीचे भी पढ़ें)

इस पर श्री राय ने इस पर शंका जतायी. उन्होंने कहा कि जिस रफ़्तार से अभी काम हो रहा है, उससे यह लक्ष्य पाना संभव नहीं होगा. यदि एक वर्ष में काम पूरा करना है तो मानव बल एवं मशीनरी की संख्या में और बढ़ोत्तरी करनी होगी. उन्होंने पथ निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता से कहा कि संवेदक से बात कर काम की रफ़्तार तेज कराना सुनिश्चित कराएं. श्री राय के अनुसार, नदी के भीतर पुल के खंभे खड़ा करना, पुल के डिज़ाइन के अनुरूप पुल का उपरी ढांचे की कास्टिंग करना, पुल के दोनों ओर दो-दो किलोमीटर की लम्बाई में फोरलेन सड़कें बनाना, कतिपय रैयतों को टाटा कंपनी से अधिग्रहण का मुआवजा दिलाना आदि ऐसे काम हैं, जिन्हें एक साथ पूरा करना होगा ताकि निर्माण में आगे कोई बाधा नहीं आए. उन्होंने अभियंताओं से कहा कि काम शीघ्र पूरा हो इसके लिए वह पुल निर्माण के साथ ही अपने विधानसभा क्षेत्र में होने वाले कार्यों का नियमित मुआयना भी करेंगे. (नीचे भी पढ़ें)

सरयू राय के अनुसार, पुल बन जाने के बाद कोलकाता, रांची होकर आने वाले सभी भारी वाहन इस पुल से होकर गुजरेंगे. मानगो नगर निगम क्षेत्र से भारी वाहनों का यातायात का भार पूरी तरह समाप्त हो जाएगा. अधिकांश हल्की गाड़ियां भी इस पुल से होकर गुज़रेंगी. इस पुल पर का सर्वाधिक लाभ मानगो को होगा. पुल बनते ही जिस तरह डोबो का इलाका विकसित हो रहा है, उससे तेज़ रफ़्तार से नदी और एनएच के बीच का इलाका विकसित होगा और इसका प्रभाव गालूडीह-घाटशिला तक होगा. जमशेदपुर से जनसंख्या घनत्व का भार भी कम हो जाएगा. इस समीक्षा में वार्ड पार्षद जीतेन्द्र साव, स्थानीय नागरिक राजा राम भी मौजूद रहे. पथ निर्माण विभाग के सहायक अभियंता और पुल बनाने वाली कंपनी के सहायक अभियंता भी मौजूद थे.

Team Sharp Bharat A

Team Sharp Bharat A

Related Posts

Jamshedpur condolence : शिक्षा मंत्री सुदिव्य सोनू के निधन पर चाकुलिया में शोकसभा, झामुमो नेता एवं पार्टी कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि
खबर

Jamshedpur condolence : शिक्षा मंत्री सुदिव्य सोनू के निधन पर चाकुलिया में शोकसभा, झामुमो नेता एवं पार्टी कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि

September 6, 2026
Jamshedpur rural two died in road accident : बहरागोड़ा के मानुषमुरिया में सड़क दुर्घटना में दो लोगों की मौत, पुलिस जांच में जुटी
खबर

Jamshedpur rural two died in road accident : बहरागोड़ा के मानुषमुरिया में सड़क दुर्घटना में दो लोगों की मौत, पुलिस जांच में जुटी

September 6, 2026
Jamshedpur hungama during traffic checking : साकची आमबागान के पास ट्रैफिक चेकिंग के दौरान हंगामा, तेज रफ्तार बाइक सवार गिरा,  पुलिस से मारपीट का आरोप
खबर

Jamshedpur hungama during traffic checking : साकची आमबागान के पास ट्रैफिक चेकिंग के दौरान हंगामा, तेज रफ्तार बाइक सवार गिरा,  पुलिस से मारपीट का आरोप

September 6, 2026
Next Post
nuvoco vistas corp cement : नुवोको विस्टास कॉर्प लिमिटेड जोजोबेड़ा सीमेंट प्लांट में लांग सर्विस अवार्ड से कर्मचारी हुए सम्मानित, यूनियन नेता संजीव श्रीवास्तव को भी 35 वर्ष की सेवा के लिए किया गया सम्मानित

jharkhand deoghar nagar nigam initiative- जलसंकट से राहत की पहल, सार्वजनिक कुएं के जीर्णोद्धार का कार्य शुरू, पार्षद मंजू देवी और उप महापौर टिप चटर्जी के प्रयास से ग्रामीणों को मिलेगी बड़ी राहत

jharkhand deoghar nagar nigam initiative- जलसंकट से राहत की पहल, सार्वजनिक कुएं के जीर्णोद्धार का कार्य शुरू, पार्षद मंजू देवी और उप महापौर टिप चटर्जी के प्रयास से ग्रामीणों को मिलेगी बड़ी राहत

Jamshedpur dc initiative : जमशेदपुर के उपायुक्त ने जागरूकता रथ को दिखाई हरी झंडी, भवन गणना एवं जनगणना-2027 समेत वज्रपात एवं लू को लेकर नागरिकों को किया जाएगा जागरूक

Jamshedpur dc initiative : जमशेदपुर के उपायुक्त ने जागरूकता रथ को दिखाई हरी झंडी, भवन गणना एवं जनगणना-2027 समेत वज्रपात एवं लू को लेकर नागरिकों को किया जाएगा जागरूक

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel gail agreement : टाटा स्टील के 17 प्रतिष्ठानों में होगी पीएनजी की आपूर्ति, गेल और टाटा स्टील के बीच समझौता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन समझौता अंतिम चरण में, इन मुद्दों पर बनी सहमति, अब कलिंगानगर का भी वेज रिवीजन समझौता का वार्ता तेज, जून होगा फैसला का माह

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Jamshedpur ranchi highway new project : रांची–टाटा मार्ग को मिलेगी नई रफ्तार, करोड़ो की ओवरले परियोजना को मिली स्वीकृति, इस दिन होगा भूमिपूजन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage revision : टाटा स्टील के कर्मचारियों के वेज रिवीजन पर वार्ता हुई तल्ख, एनएस ग्रेड का डीए बढ़ाने से इनकार, पुराने ग्रेड का सीलिंग पर ही सीलिंग करने का दे दिया मैनेजमेंट ने प्रस्ताव

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

Jamshedpur hungama : जुगसलाई में दो समुदाय के लोगों में बवाल, पुलिस को चलानी पड़ी गोली, देखिये – video

Jamshedpur krishna janmashtami – सूर्य मंदिर समिति के तीन दिवसीय श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव के अंतिम दिन बाल राधा-कृष्ण सजाओ प्रतियोगिता एवं सामूहिक नृत्य प्रतियोगिता का हुआ फाइनल, पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने विजेता प्रतिभागियों को किया पुरुस्कृत

Jamshedpur anil modi espresses gratitude : भाजपा नगर निकाय प्रकोष्ठ का प्रदेश संयोजक बनाने पर अनिल मोदी ने जताया आभार

Jamshedpur rural theft accused arrested : बोड़ाम क्षेत्र में एस्बेस्टस की छत काट कर दुकानों में चोरी का आरोपी पुरुलिया से गिरफ्तार, मामले के पांच अन्य आरोपियों की धरपकड़ के लिए पूछताछ जारी

Jamshedpur rural accident death : बोड़ाम के जिलिंगडुंगरी में मोपेड दुर्घटना के कारण सवार युवक की मौत, परिजनों का आरोप – स्थानीय लोगों की मारपीट के कारण हुई युवक ही मृत्यु

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

Jamshedpur hungama : जुगसलाई में दो समुदाय के लोगों में बवाल, पुलिस को चलानी पड़ी गोली, देखिये – video

Jamshedpur krishna janmashtami – सूर्य मंदिर समिति के तीन दिवसीय श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव के अंतिम दिन बाल राधा-कृष्ण सजाओ प्रतियोगिता एवं सामूहिक नृत्य प्रतियोगिता का हुआ फाइनल, पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने विजेता प्रतिभागियों को किया पुरुस्कृत

Jamshedpur anil modi espresses gratitude : भाजपा नगर निकाय प्रकोष्ठ का प्रदेश संयोजक बनाने पर अनिल मोदी ने जताया आभार

Jamshedpur rural theft accused arrested : बोड़ाम क्षेत्र में एस्बेस्टस की छत काट कर दुकानों में चोरी का आरोपी पुरुलिया से गिरफ्तार, मामले के पांच अन्य आरोपियों की धरपकड़ के लिए पूछताछ जारी

Jamshedpur rural accident death : बोड़ाम के जिलिंगडुंगरी में मोपेड दुर्घटना के कारण सवार युवक की मौत, परिजनों का आरोप – स्थानीय लोगों की मारपीट के कारण हुई युवक ही मृत्यु

Jamshedpur parsudih ps supervision : जमशेदपुर के वरीय पुलिस अधीक्षक ने परसुडीह थाने का किया औचक निरीक्षण, पुलिस अधिकारियों व कर्मियों को दिये जरूरी दिशा-निर्देश

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News