
जमशेदपुर : जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय ने बिहार के पशुपालन, गव्य विकास एवं मत्स्य पालन मंत्री मुकेश सहनी से शिष्टाचार भेंट किया. श्री सहनी अपनी वीआईपी पार्टी की झारखंड में शुरुआत करने रांची आये हुए हैं. श्री सहनी ने दोपहर में श्री राय से संपर्क किया. विधानसभा का शुक्रवार को का सत्र समाप्त होने के बाद श्री राय रांची के होटल रेडिशन ब्लू गये और श्री सहनी का स्वागत किया. उन्होंने बिहार-झारखंड में मत्स्य पालन विकास पर चर्चा की और अगली बार रांची आने पर उन्हें अपने यहां आमंत्रित किया. वहां से निकलकर श्री राय शाम की जहाज़ से दिल्ली गये जहां उन्हें पर्यावरण अनुकूल जीवन पद्धति विषय पर आयोजित एक सेमिनार में मुख्य वक्ता के नाते भाग लेना है. सेमिनार का आयोजन रोटरी क्लब ऑफ एनसीआर डिस्ट्रिक्ट द्वारा किया गया है. सेमिनार में सुप्रसिद्ध चिंतक केएन गोविंदाचार्य और लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला भी शामिल होने वाले हैं. उससे पहले शुक्रवार को सरयू राय ने झारखंड के तीसरे मोर्चे के गठन में अहम भूमिका निभायी, जिसमें आजसू के सुप्रीमो सुदेश महतो को अगुवा बनाया जबकि एनसीपी के विधायक कमलेश सिंह, निर्दलीय विधायक अमित यादव और वे खुद इस मोर्चा में शामिल हुए है. कुल पांच विधायकों का यह मोर्चा के बाद झारखंड में वीआईपी पार्टी को लांच करने आये मुकेश सहनी से उनकी मुलाकात ने हलचल मचा दी है.




