जमशेदपुर : जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय द्वारा हर साल आयोजित किये जाने वाले रामार्चा पूजा की तैयारियों जोरों पर हैं. इस बार का रामार्चा पूजा 20 और 21 नवंबर को होना है. 20 नवंबर को श्री राय के जमशेदपुर के बिष्टुपुर के जे रोड 42 स्थित आवास पर पूजा होगी और 21 नवंबर को बिष्टुपुर मणिमेला मैदान में प्रसाद का वितरण होगा. इस सिलसिले में श्री राय बुधवार को मणिमेला मैदान में पहुंचे और व्यवस्था को देखा. प्रसाद बनने का स्थान, प्रसाद का वितरण कहां से होगा, एक बार में कितने लोग मैदान में प्रसाद ग्रहण कर सकते हैं, गेट का निर्माण आदि को लेकर उन्होंने जरूरी निर्देश दिये. (नीचे भी पढ़ें)
गौरतलब है कि सरयू राय विगत 25 वर्षों से रामार्चा पूजा का आयोजन करते आ रहे हैं. यह आयोजन का 26वां साल है. इस पूजा में आम जन से लेकर विशिष्ट लोग सम्मिलित होते रहे हैं. झारखंड के विभिन्न जिलों से लेकर बिहार और अन्य प्रदेशों से भी लोग इस पूजा में आते रहे हैं. इस पूजा में प्रसाद के रुप में हाथी कानपुड़ी बनाई जाती है जो लोगों में बेहद लोकप्रिय है. इस मौके पर प्रकाश राव, सुर रंजन राय, मनोज सिंह, अशोक गोयल, सुधीर सिंह, पप्पू सिंह सूर्यवंशी, नीरज सिंह, सन्नी सिंह आदि मौजूद थे।












