जमशेदपुर : जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय ने बागुनहातु क्षेत्र का दौरा किया. श्री राय ने क्षेत्रवासियों से मिलकर उनकी समस्याओं को जाना. विधायक ने सड़क, नाली, पेयजल, बिजली, साफ सफाई सहित अन्य पब्लिक युटिलिटीज से जुड़ी समस्याओं की वस्तुस्थिति को देखा. श्री राय ने सभी समस्याओं का यथाशीघ्र निराकरण करने का आश्वासन जनता को दिया. विधायक सरयू राय की यह मुहिम पूर्वी विधानसभा के हर गली मोहल्लों में निरंतर जारी है. जनता से सीधा संवाद कर उनके सुझाव प्राप्त किए जा रहे हैं और हर क्षेत्र की जरूरत के अनुसार विकास कार्यों को गति देने की योजना बनाई जा रही है. भ्रमण के दौरान भाजमो पूर्वी संयोजक अजय सिन्हा, बारिडीह मंडल अध्यक्ष विजय नारायण सिंह, सुधीर सिंह, गौतम धर, शंकर कर्मकार, मिष्टु सोना सहित सैकड़ो कार्यकर्ता एवं समर्थक उपस्थित थे.





