• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Thursday, July 2, 2026
29 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home खबर

Singhbhum chamber demand : एडीजी से मिलकर जमशेदपुर की बिगड़ती कानून-व्यवस्था पर सिंहभूम चैंबर ने सौंपा ज्ञापन, बंद का किया नैतिक समर्थन

Singhbhum chamber demand : एडीजी से मिलकर जमशेदपुर की बिगड़ती कानून-व्यवस्था पर सिंहभूम चैंबर ने सौंपा ज्ञापन, बंद का किया नैतिक समर्थन
Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

जमशेदपुर : सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री का एक प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन झारखंड पुलिस के अपर पुलिस महानिदेशक (एडीजी) मनोज कौशिक को सौंपा. यह ज्ञापन पुलिस उपमहानिरीक्षक (डीआइजी), कोल्हान प्रक्षेत्र अनुरंजन किस्पोट्टा तथा पूर्वी सिंहभूम के नवनियुक्त वरीय पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) डॉ. एहतेशाम वक़ारिब की उपस्थिति में सौंपा गया. ज्ञापन के माध्यम से जमशेदपुर में लगातार बिगड़ती कानून-व्यवस्था पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए तत्काल एवं प्रभावी कार्रवाई की मांग की गई. चैंबर के अध्यक्ष मानव केडिया ने कहा कि पिछले कुछ महीनों में शहर में रंगदारी, गोलीबारी, चोरी, छिनतई, महिलाओं से चेन स्नैचिंग तथा व्यापारिक प्रतिष्ठानों पर हमलों जैसी घटनाओं में निरंतर वृद्धि हुई है. बिष्टुपुर में पुलिस अभिरक्षा के दौरान हुई हत्या की घटना ने व्यापारिक समुदाय एवं आम नागरिकों में भय और असुरक्षा का वातावरण उत्पन्न कर दिया है. उन्होंने कहा कि जमशेदपुर झारखंड की औद्योगिक एवं व्यापारिक राजधानी है और यहां सुरक्षित वातावरण बनाए रखना राज्य के उद्योग, निवेश एवं रोजगार के लिए अत्यंत आवश्यक है. चैंबर ने यह भी मांग की कि यदि किसी व्यवसायी के प्रतिष्ठान अथवा उसके परिसर के बाहर कोई आपराधिक घटना घटित होती है, तो बिना समुचित एवं निष्पक्ष जांच तथा पर्याप्त सत्यापन के संबंधित व्यवसायी को दोषी अथवा संदिग्ध नहीं ठहराया जाए. केवल घटनास्थल के आधार पर किसी व्यापारी की प्रतिष्ठा को आघात पहुंचाना उचित नहीं है। निष्पक्ष जांच के बाद ही किसी भी प्रकार की कार्रवाई की जानी चाहिए. (नीचे भी पढ़ें)

ADVERTISEMENT

बैठक के दौरान एडीजी मनोज कौशिक ने चैंबर द्वारा उठाए गए सभी बिंदुओं एवं सुझावों को गंभीरता और धैर्यपूर्वक सुना. उन्होंने तत्काल पूर्वी सिंहभूम के वरीय पुलिस अधीक्षक डॉ. एहतेशाम वक़ारिब को डोबो पुल पर सीसीटीवी कैमरे लगाने तथा डोबो पुल के समीप एक टीओपी स्थापित करने की दिशा में आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया. उन्होंने आश्वस्त किया कि जमशेदपुर में सभी आपराधिक गतिविधियों पर पुलिस की कड़ी निगरानी रखी जाएगी तथा अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी एवं कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी. सिंहभूम चैंबर ने एडीजी द्वारा दिए गए त्वरित निर्देशों का स्वागत करते हुए आशा व्यक्त की कि इससे शहर की कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने में मदद मिलेगी. सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री ने 3 जुलाई को प्रस्तावित जमशेदपुर बंद को अपना नैतिक समर्थन देने की घोषणा की. चैंबर ने कहा कि यह समर्थन शहर में बेहतर कानून-व्यवस्था, व्यापारियों एवं आम नागरिकों की सुरक्षा तथा अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई की मांग के समर्थन में दिया जा रहा है. चैंबर ने सभी नागरिकों एवं व्यापारियों से शांति, संयम एवं कानून का पालन करते हुए अपनी लोकतांत्रिक भावनाओं को व्यक्त करने की अपील की. (नीचे भी पढ़ें)

चैंबर की प्रमुख मांगें एवं सुझाव

  1. रांची की तर्ज पर जमशेदपुर के प्रमुख मार्गों, चौक-चौराहों तथा सभी प्रवेश एवं निकास मार्गों पर उच्च गुणवत्ता वाले सीसीटीवी सर्विलांस कैमरे स्थापित किए जाएं.
  2. ट्रैफिक पुलिस को हेलमेट एवं वाहन दस्तावेजों की नियमित जांच के बजाय यातायात प्रबंधन एवं जाम नियंत्रण पर अधिक ध्यान देने का निर्देश दिया जाए.
  3. सड़कों एवं फुटपाथों पर अनधिकृत ठेलों एवं अतिक्रमण पर प्रभावी नियंत्रण कर यातायात व्यवस्था सुचारु बनाई जाए.
  4. शहर में बढ़ते नशीले पदार्थों के अवैध कारोबार के विरुद्ध विशेष अभियान चलाकर कठोर कार्रवाई की जाए.
  5. शहर के प्रमुख प्रवेश एवं निकास मार्गों पर स्थायी पुलिस चेक पोस्ट स्थापित किए जाएं.
  6. सभी थाना क्षेत्रों में टीओपी को पुनः सक्रिय एवं प्रभावी रूप से संचालित किया जाए.
  7. प्रत्येक थाना प्रभारी द्वारा अपने क्षेत्र में प्रतिदिन नियमित गश्त सुनिश्चित की जाए. 8. शहर में पुलिस गश्त एवं सुरक्षा व्यवस्था को तत्काल और अधिक सुदृढ़ किया जाए.
  8. संवेदनशील एवं व्यावसायिक क्षेत्रों में विशेष सुरक्षा व्यवस्था लागू की जाए.
  9. संगठित अपराध, रंगदारी एवं असामाजिक तत्वों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाकर कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए.
  10. हाल की सभी गंभीर आपराधिक घटनाओं की त्वरित, निष्पक्ष एवं समयबद्ध जांच सुनिश्चित की जाए.
Team Sharp Bharat A

Team Sharp Bharat A

Related Posts

Jamshedpur bistupur dd bar : बिष्टुपुर डीडी बार में कातिलाना हमला करने के मामले में तीन नाबालिग गिरफ्तार, पहले से पकड़े गये दो लोग को रिमांड पर लिया, देखिए – video
खबर

Jamshedpur bistupur dd bar : बिष्टुपुर डीडी बार में कातिलाना हमला करने के मामले में तीन नाबालिग गिरफ्तार, पहले से पकड़े गये दो लोग को रिमांड पर लिया, देखिए – video

July 2, 2026
Jamshedpur ucil : यूसीआईएल सीएमडी से मिला तूरामडीह विस्थापित समिति का प्रतिनिधिमंडल, 17 सूत्री मांग पत्र सौंपा
खबर

Jamshedpur ucil : यूसीआईएल सीएमडी से मिला तूरामडीह विस्थापित समिति का प्रतिनिधिमंडल, 17 सूत्री मांग पत्र सौंपा

July 2, 2026
Jharkhand cm hemant soren sir : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने राज्य के पात्र मतदाताओं से ससमय एसआईआर प्रपत्र भरकर सत्यापन कराने की अपील की, मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने स्वयं भरा एसआईआर प्रपत्र, लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सहभागिता का दिया संदेश

Next Post
Jamshedpur bistupur dd bar : बिष्टुपुर डीडी बार में कातिलाना हमला करने के मामले में तीन नाबालिग गिरफ्तार, पहले से पकड़े गये दो लोग को रिमांड पर लिया, देखिए – video

Jamshedpur bistupur dd bar : बिष्टुपुर डीडी बार में कातिलाना हमला करने के मामले में तीन नाबालिग गिरफ्तार, पहले से पकड़े गये दो लोग को रिमांड पर लिया, देखिए - video

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन समझौता अंतिम चरण में, इन मुद्दों पर बनी सहमति, अब कलिंगानगर का भी वेज रिवीजन समझौता का वार्ता तेज, जून होगा फैसला का माह

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Jamshedpur ranchi highway new project : रांची–टाटा मार्ग को मिलेगी नई रफ्तार, करोड़ो की ओवरले परियोजना को मिली स्वीकृति, इस दिन होगा भूमिपूजन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage revision : टाटा स्टील के कर्मचारियों के वेज रिवीजन पर वार्ता हुई तल्ख, एनएस ग्रेड का डीए बढ़ाने से इनकार, पुराने ग्रेड का सीलिंग पर ही सीलिंग करने का दे दिया मैनेजमेंट ने प्रस्ताव

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage agreement : टाटा स्टील के कर्मचारियों का वेतन बढ़ोत्तरी का हो गया फैसला, समझौता कुछ घंटो बाद, इन बिंदूओं पर बनी सहमति

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

Jamshedpur bistupur dd bar : बिष्टुपुर डीडी बार में कातिलाना हमला करने के मामले में तीन नाबालिग गिरफ्तार, पहले से पकड़े गये दो लोग को रिमांड पर लिया, देखिए – video

Singhbhum chamber demand : एडीजी से मिलकर जमशेदपुर की बिगड़ती कानून-व्यवस्था पर सिंहभूम चैंबर ने सौंपा ज्ञापन, बंद का किया नैतिक समर्थन

Jamshedpur ucil : यूसीआईएल सीएमडी से मिला तूरामडीह विस्थापित समिति का प्रतिनिधिमंडल, 17 सूत्री मांग पत्र सौंपा

Jharkhand cm hemant soren sir : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने राज्य के पात्र मतदाताओं से ससमय एसआईआर प्रपत्र भरकर सत्यापन कराने की अपील की, मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने स्वयं भरा एसआईआर प्रपत्र, लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सहभागिता का दिया संदेश

Isi supported terror group nabbed in delhi ncr : दिल्ली एनसीआर में आतंकी साजिश रचते आइएसआइ समर्थित चार आरोपी गिरफ्तार, ‘पुलिस प्रतिष्ठानों’ व ‘धार्मिक स्थलों’ की कर रहे थे रेकी, पाक आतंकी शहजाद भट्टी के इशारे पर कर रहे थे काम

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

Jamshedpur bistupur dd bar : बिष्टुपुर डीडी बार में कातिलाना हमला करने के मामले में तीन नाबालिग गिरफ्तार, पहले से पकड़े गये दो लोग को रिमांड पर लिया, देखिए – video

Singhbhum chamber demand : एडीजी से मिलकर जमशेदपुर की बिगड़ती कानून-व्यवस्था पर सिंहभूम चैंबर ने सौंपा ज्ञापन, बंद का किया नैतिक समर्थन

Jamshedpur ucil : यूसीआईएल सीएमडी से मिला तूरामडीह विस्थापित समिति का प्रतिनिधिमंडल, 17 सूत्री मांग पत्र सौंपा

Jharkhand cm hemant soren sir : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने राज्य के पात्र मतदाताओं से ससमय एसआईआर प्रपत्र भरकर सत्यापन कराने की अपील की, मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने स्वयं भरा एसआईआर प्रपत्र, लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सहभागिता का दिया संदेश

Isi supported terror group nabbed in delhi ncr : दिल्ली एनसीआर में आतंकी साजिश रचते आइएसआइ समर्थित चार आरोपी गिरफ्तार, ‘पुलिस प्रतिष्ठानों’ व ‘धार्मिक स्थलों’ की कर रहे थे रेकी, पाक आतंकी शहजाद भट्टी के इशारे पर कर रहे थे काम

Jamshedpur mla saryu roy supports band : जमशेदपुर के विधायक सरयू राय ने किया बंद का समर्थन, लोगों को स्वत: स्फूर्त बंद करने का किया आह्वान

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News