जमशेदपुर: बकरीद को लेकर जमशेदपुर जिला प्रशासन अलर्ट मोड पर है. गुरुवार को पुलिस केंद्र में मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया. इसमे वरीय पुलिस अधीक्षक पीयूष पांडेय, सिटी एसपी कुमार शिवाशीष एवं ग्रामीण एसपी ऋषभ गर्ग के साथ तमाम आला अधिकारी मौजूद रहे. इसके जरिए आपात स्थिति में कैसे निपटा जाए इसकी जानकारी दी गयी. (नीचे भी पढ़ें)

साथ ही थानों में रखें दंगा रोधी यंत्रों की समीक्षा भी की. इस दौरान आपात परिस्थिति से निबटने, वाटर कैनन, आंसू गैस, रबर पिलेट, लाठी चार्ज आदि के प्रयोग कैसे की जाए इसकी जानकारी दी गयी. (नीचे भी पढ़ें)
बता दे की 7 जून को देशभर में बकरीद का पर्व मनाया जाएगा. इसको लेकर सभी राज्यों ने पुलिस प्रशासन को हाई अलर्ट मोड पर रखा है. एसएसपी पीयूष पांडेय ने बताया कि किसी भी आपात परिस्थिति से निबटने को लेकर जिला पुलिस तैयार है. उन्होंने शहर वासियों से आपसी प्रेम और सौहाद्र पूर्ण माहौल में पर्व मनाने की अपील की.














