• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Sunday, October 25, 2026
29 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home खबर

jamshedpur moharda water supply – बिरसानगर मोहरदा जलापूर्ति योजना का लाभ कई लोगों को मिलने लगेगा, रांची में विधायक सरयू राय ने टाटा और सरकार के अधिकारियों के साथ की अहम बैठक, ये फैसले हुए

July 18, 2023
in खबर
0
Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

जमशेदपुर : जमशेदपुर के बिरसानगर स्थित मोहरदा पेयजल आपूर्ति परियोजना के वर्तमान ढांचा का सुदृढ़ीकरण करने और इसके विस्तारित फेज-2 का क्रियान्वयन करने पर विचार करने के लिए नगर विकास एवं आवास विभाग द्वारा आयोजित बैठक रांची स्मार्ट सिटी के सभागार में सम्पन्न हुई. बैठक की अध्यक्षता जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय ने किया.बैठक में नगर विकास विभाग की ओर से जुडको के प्रबंध निदेशक अमित कुमार, धालभूमगढ़ के अनुमंडल पदाधिकारी पियुष सिन्हा, जुडको के परियोजना पदाधिकारी (तकनीकी) गोपाल जी, सूडा के उपनिदेशक कृष्ण कुमार, अक्षेस के विशेष पदाधिकारी संजय कुमार और टाटा स्टील यूआईएसएल के संजीव झा, राजवर्द्धन तथा परियोजना के लिए चयनित परामर्शी वेपकोस के प्रतिनिधि शामिल हुए.. (नीचे भी पढ़े)

टाटा स्टील के पदाधिकारियों ने बताया कि वे अब तक 5000 नये पेयजल कनेक्शन दे चुके है और पहले की 6000 अवैध कनेक्शन में से 3700 को वैध कर दिया है. शेष 2300 कनेक्शन को वैध करने का काम चल रहा है. वर्तमान मोहरदा पेयजल आपूर्ति परियोजना के क्षेत्र में 7000 मीटर नये पाईपलाईन बिछाने पर काम चल रहा है, जिससे 1000 नये घरों में पेयजल कनेक्शन दिया जायेगा. यह हो जाने पर उपभोक्ताओं को अपना पेयजल कनेक्शन जोड़ने के लिए वर्तमान की तुलना में काफी कम पैसा देना पड़ेगा. पेयजल कनेक्शन का जो पाईप नालों में से होकर गुजरे है, वे भी अलग होंगे और 1500 नये कनेक्शन जुड़ेंगे. इस तरह कुल मिलाकर करीब 2000 नये पेयजल कनेक्शन इसके माध्यम से मोहरदा पेयजल आपूर्ति परियोजना क्षेत्र में लाये जायेंगे. (नीचे भी पढ़े)

जमशेदपुर अक्षेस और टाटा स्टील के अधिकारियों ने बताया कि मोहरदा पेयजल आपूर्ति परियोजना की क्षमता बढ़ाना आवश्यक है. इसके लिए करीब एक दर्जन नये पानी टंकी बनाना है. जिन पुरानी टंकियों का कनेक्शन एक ही मेन पाईप से जुड़ा हुआ उसे हटाकर सभी टंकियों को अलग-अलग पाईपलाईन से जोड़ा जायेगा ताकि वाटर ट्रीटमेंट प्लांट से सभी टंकियाँ एक साथ भरा जा सके और सुबह-शाम नियमित रूप से जलापूर्ति की जा सके. टाटा स्टील और जमशेदपुर अक्षेस के पदाधिकारी ने कहा कि परियोजना का क्षेत्र विस्तार करने के लिए एक नया इंटेक वेल और एक रिर्जोववायर बनाना होगा. यह इंटेक वेल स्वर्णरेखा के बीच में बनेगा ताकि गंदा पेयजल से छुटकारा मिल सके. इस पर विधायक सरयू राय ने एक सुझाव दिया कि जमशेदपुर में औद्योगिक और घरेलू उपयोग के लिए अलग सिस्टम बनाया जाये. औद्योगिक उपयोग हेतु जल सीधे नदी से खींचा जाय और घरेलू उपयोग के लिए चांडिल डैम से डिमना लेक में पानी डाला जाये और वहां से मानगो होते हुए पाईपलाईन लेकर जमशेदपुर और मानगो में आपूर्ति की जाये. (नीचे भी पढ़े)

उन्होंने इसके अतिरिक्त सुझाव दिया कि सतनाला डैम में चांडिल की नहर से पानी लाकर पेयजल के रूप में आपूर्ति की जाये. इससे पेयजल के रूप में साफ पानी मिलने की गांरटी हो जायेगी और नदी में गिर रहे जलमल निकासी वाले नालों के प्रदूषण से छुटकारा मिलेगी. निर्णय हुआ कि नगर विकास विभाग के अधिकारी इस बारे में राज्य सरकार के पास प्रस्ताव रखेंगे और टाटा स्टील के अधिकारी इससे अपने ऊपर के अधिकारियों को अवगत करायेंगे ताकि विधायक सरयू राय के इस प्रस्ताव को क्रियान्वित किया जा सके. वर्तमान में मोहरदा पेयजल आपूर्ति परियोजना की सुदृढ़ीकरण और फेज-2 के कार्यों में गति लाने के लिए आगामी 22 जुलाई को जमशेदपुर में एक बैठक रखी जायेगी, जिसमें टाटा स्टील के अधिकारी, जमशेदपुर अक्षेस के अधिकारी, जमशेदपुर जिला प्रशासन के अधिकारी तथा इस कार्य के लिए नियुक्त परामर्शी वेपकोस के अधिकारी इसमें शामिल रहेंगे.(नीचे भी पढ़े)

यह बैठक सरयू राय की अध्यक्षता में होगी. बैठक का आयोजन करने की जिम्मेदारी जमशेदपुर अक्षेस के विशेष पदाधिकारी को दी गई. बैठक से उम्मीद बढ़ी कि जमशेदपुर के उपभोक्ताओं और मोहरदा पेयजल आपूर्ति क्षेत्र के उपभोक्ताओं को एक समान शुद्ध जल मिलना सुनिश्चित हो जायेगा. इसके लिए फिलहाल पाँच करोड़ रूपया झारखण्ड सरकार और सात करोड़ रूपया टाटा स्टील अविलंब मुहैया करायेगी.

Developer

Developer

Related Posts

West singhbhum murder : चाईबासा में महिला की संदिग्ध मौत से सनसनी, घर के अंदर दफन मिला शव; पति पर आरोप
खबर

West singhbhum murder : चाईबासा में महिला की संदिग्ध मौत से सनसनी, घर के अंदर दफन मिला शव; पति पर आरोप

October 25, 2026
Jamshedpur child dies of Japanese encephalitis : एमजीएम अस्पताल में जापानी इंसेफेलाइटिस से बच्ची की मौत, पांच मरीजों का चल रहा इलाज
खबर

Jamshedpur child dies of Japanese encephalitis : एमजीएम अस्पताल में जापानी इंसेफेलाइटिस से बच्ची की मौत, पांच मरीजों का चल रहा इलाज

October 25, 2026
Saraikela  one died in road accident : कुकड़ू के चौकेगड़िया चौक पर अज्ञात वाहन की चपेट में आकर वार्ड सदस्य की मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने मृतक का शव रखकर की सड़क जाम, अंचलाधिकारी ने ग्रामीणों को समझा-बुझाकर कराया शांत
खबर

Saraikela  one died in road accident : कुकड़ू के चौकेगड़िया चौक पर अज्ञात वाहन की चपेट में आकर वार्ड सदस्य की मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने मृतक का शव रखकर की सड़क जाम, अंचलाधिकारी ने ग्रामीणों को समझा-बुझाकर कराया शांत

October 25, 2026
Next Post

Jamshedpur self immolation case : केस डायरी नहीं मिलने पर सुनील पिल्लै आत्मदाह मामले में अग्रिम जमानत पर सुनवाई टली, कोर्ट ने अब आगामी 31 जुलाई को तय की है मामले की सुनवाई

jamshedpur mym- मायुमं आकृति ने जुगसलाई में लगाया स्वास्थ्य जांच शिविर, 108 लोगों की हुई स्वास्थ्य जांच

Uttar pradesh sangh election - उत्तर प्रदेश संघ के चुनाव में अध्यक्ष पद पर विजय सिंह राणा और अखिलेश दुबे के बीच टक्कर, महासचिव के पद पर डीपी शुक्ला और हरीशचंद्र आमने सामने, नामांकन की फाइनल सूची जारी, जानें कौन किस पद के लिए लड़ रहा चुनाव

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata motors week off change : टाटा मोटर्स की छुट्‌टी में बदलाव, 1 अक्टूबर को अवकाश, रविवार को कर्मचारी करेंगे ड्यूटी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel gail agreement : टाटा स्टील के 17 प्रतिष्ठानों में होगी पीएनजी की आपूर्ति, गेल और टाटा स्टील के बीच समझौता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन समझौता अंतिम चरण में, इन मुद्दों पर बनी सहमति, अब कलिंगानगर का भी वेज रिवीजन समझौता का वार्ता तेज, जून होगा फैसला का माह

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Jamshedpur BIG accident: सोनारी मरीन ड्राइव में भीषण सड़क हादसा, मंत्री दीपिका पांडे सिंह की बेटी समेत 4 की मौत

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

Jamshedpur one arrested in theft case : लक्ष्मीनगर झगड़ूबगान में बंद घर का ताला तोड़ कर चोरी, 30 हजार नगद व तीन मोबाइल फोन उड़ा ले गए चोर, पुलिस संदेह के आधार पर एक युवक को पकड़ कर रही पूछताछ

jharkhand visit of bjp national president- झारखंड भाजपा कार्यसमिति की दो दिवसीय बैठक में शामिल हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, कार्यकर्ताओं को बढ़ाया हौसला, संगठन हित में कार्यकर्ताओं से काम करने का किया आह्रान

Jamshedpur ssp review meting : जमशेदपुर एसएसपी ने जिले में अपराध नियंत्रण को लेकर की समीक्षा बैठक, अपराध नियंत्रण के उपायों व उन पर की जा रही कार्रवाई की हुई समीक्षा

Tata steel board meeting : टाटा स्टील के बोर्ड की बैठक 27 अक्तूबर को, इन मुद्दों पर होगी चर्चा

jamshedpur proud- सेक्रेड हार्ट कॉन्वेंट स्कूल को देश में 9वां स्थान, एजुकेशन वर्ल्ड इंडिया स्कूल रैंकिंग 2026-27 में झारखंड और जमशेदपुर में पहला स्थान

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

Jamshedpur one arrested in theft case : लक्ष्मीनगर झगड़ूबगान में बंद घर का ताला तोड़ कर चोरी, 30 हजार नगद व तीन मोबाइल फोन उड़ा ले गए चोर, पुलिस संदेह के आधार पर एक युवक को पकड़ कर रही पूछताछ

jharkhand visit of bjp national president- झारखंड भाजपा कार्यसमिति की दो दिवसीय बैठक में शामिल हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, कार्यकर्ताओं को बढ़ाया हौसला, संगठन हित में कार्यकर्ताओं से काम करने का किया आह्रान

Jamshedpur ssp review meting : जमशेदपुर एसएसपी ने जिले में अपराध नियंत्रण को लेकर की समीक्षा बैठक, अपराध नियंत्रण के उपायों व उन पर की जा रही कार्रवाई की हुई समीक्षा

Tata steel board meeting : टाटा स्टील के बोर्ड की बैठक 27 अक्तूबर को, इन मुद्दों पर होगी चर्चा

jamshedpur proud- सेक्रेड हार्ट कॉन्वेंट स्कूल को देश में 9वां स्थान, एजुकेशन वर्ल्ड इंडिया स्कूल रैंकिंग 2026-27 में झारखंड और जमशेदपुर में पहला स्थान

Jamshedpur nh road : 29 अक्टूबर से शुरू होगा पारडीह-बालीगुमा एनएच-33 का निर्माण कार्य, मानगो की जनता के आक्रोश के बीच 29 अक्टूबर तक एनएचएआई को मिला समय, निर्माण शुरू नहीं होने पर बड़े आंदोलन की तैयारी, एनएचएआई के परियोजना निदेशक ने विधायक को दिया भरोसा, मशीन की मरम्मत और कैलिब्रेशन के कारण हुई देर

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News