जमशेदपुर : जमशेदपुर के कदमा थाना क्षेत्र में नौ वर्षीय छात्रा से छेड़खानी का मामला सामने आया है. आरोप ऑटो चालक लाल बाबू पर लगा है. घटना 17 अगस्त की बताई जा रही है. छात्रा डीएवी पब्लिक स्कूल में पढ़ती है. बताया गया कि ऑटो चालक स्कूल से बच्चों को उनके घर छोड़ने जा रहा था. इसी दौरान उसने छात्रा के साथ छेड़खानी की. घर पहुंचने के बाद छात्रा ने घटना की जानकारी अपने पिता को दी. इसके बाद पिता ने मंगलवार को कदमा थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई. (नीचे भी पढ़ें)
प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी ऑटो चालक लाल बाबू को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस के अनुसार पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म स्वीकार किया है. आरोपी कदमा थाना क्षेत्र के रामनगर रोड नंबर-2 का रहने वाला है. मामले की जांच कदमा थाना के एएसआई तसव्वर हुसैन खान को सौंपी गई है. पुलिस ने बुधवार को आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजने की कार्रवाई शुरू कर दी.




