जमशेदपुर : जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो की उपस्थिति में टाटानगर रेल क्षेत्रीय प्रबंधक विनोद कुमार और अन्य कई पदाधिकारियों की मौजूदगी में सांसद ने परसुडीह मकदमपुर स्थित मुंशी मोहल्ला में नाले की पानी से जलजमाव के कारण करीब 10 घरों में नाली के पानी घुस जाने के कारण लोगों का जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. इस गंभीर विषय का स्थाई समाधान कैसे हो इस पर विचार मंथन रेल के सभी अधिकारियों ने किया और यह तय किया गया कि 28 जून को सुबह 10:30 बजे रेल के 4 सेक्शन के अधिकारी एवं पदाधिकारी मुंशी मोहल्ला जाकर पूरी स्थिति का मुआयना करेंगे. फिलहाल जल निकासी का यथाशीघ्र त्वरित समाधान करेंगे और भविष्य में यह पानी का सुचारू रूप से बहाव होता रहे, भविष्य में कभी जलजमाव ना हो, उस जगह पर ऐसी स्थिति ना हो, इसको लेकर रेलवे इंजीनियरिंग सेक्शन के वरिष्ठ अभियंता योजना बनाएंगे. (नीचे भी पढ़ें)
मौजूद अधिकारियों को सांसद ने यह आश्वासन दिया कि जल निकासी के लिए प्राक्कलन बनाएं. यदि राशि की आवश्यकता होगी तो वे अपने सांसद विकास निधि से दस से पंद्रह लाख रुपये भी देने को तैयार है. सांसद ने बताया कि मकदमपुर मुंशी मोहल्ला से गुजरने वाले इस नाले में परसुडीह ग्वालापट्टी, परसुडीह बाजार, रोबोटनगर, मखदुमपुर, डेमकासाईं, सोपोडेरा, शंकरपुर, चांदनी चौक आदि क्षेत्रों का प्रतिदिन नाले से बहने वाला पानी इसी नाले में आकर मिलता है. (नीचे पढ़ें पूरी खबर)
यह समस्या बरसों पुरानी है. तकरीबन हर वर्ष बारिश के दिनों में इस बस्ती में जलजमाव की समस्या उत्पन्न हो जाती हैं. इस समस्या के समाधान के लिए सांसद ने रेलवे अधिकारियों को स्थायी समाधान करने का निर्देश दिया. उक्त बैठक में सांसद प्रतिनिधि संजीव कुमार, अभय कुमार चौबे, त्रिदेव चट्टोराज, बबलू श्रीवास्तव, कमलेश श्रीवास्तव, सविता सिंह, धनेश सिंह गुड्डू, बबलू सिन्हा इत्यादि लोग मौजूद थे.











