जमशेदपुर : जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो ने मंगलवार को बागबेड़ा वायरलेस मैदान के सौंदर्यीकरण एवं जीर्णोद्धार को लेकर दक्षिण पूर्व रेलवे टाटानगर सहायक अभियंता प्रथम एचपी सतपति के साथ भूमि पूजन किया. वर्ष 2014 से वायरलेस मैदान के सौंदर्यीकरण को लेकर सांसद विद्युत वरण महतो लगातार प्रयास कर रहे थे, जिसके फलस्वरूप यह कार्य संपन्न हुआ, जिसमें वायरलेस मैदान का पेवर्स ब्लॉक लगवाकर, वाकिंग ट्रेक, पौधारोपण एवं चारदीवारी बनाई जाएगी. यह सारा कार्य आरवीएनएल की देखरेख में होगी. (नीचे पढ़ें पूरी खबर)
यह बागबेड़ा की जनता के लिए सांसद श्री महतो के ओर एक ऐतिहासिक और बड़ी सौगात है. इस कार्य से क्षेत्र के जनता में खुशी का लहर है. क्षेत्र की जनता ने सांसद विद्युत वरण महतो को धन्यवाद दिया. उल्लेखनीय है कि यह बागबेड़ा रेलवे कालोनी, हरहरगुट्टू, बागबेडा़ बस्ती, डीबी रोड, बजरंग टेकरी क्षेत्र की जनता की चिरप्रतीक्षित मांग थी. भाजपा बागबेड़ा मंडल द्वारा लंबे समय से की गई मांग पूरी हुई. (नीचे भी पढ़ें)
कार्यक्रम में मुख्य रूप से मंडल अध्यक्ष संजय सिंह, सांसद प्रतिनिधि संजीव कुमार, जिला पार्षद कविता परमार, महामंत्री गणेश विश्वकर्मा, विमलेश उपाध्याय, हरेंद्र सिंह, धनंजय उपाध्याय, श्रवण मिश्रा, पंचायत समिति सदस्य झरना मिश्रा, मुखिया निनू कुदादा, राजकुमार गौड़, संतोष ठाकुर, सुरेश निषाद, केशव सिंह, राकेश चौबे, नीरज सिंह, अखिलेश्वर गिरी, नीतीश कुमार, राजेंद्र कुंवर, मनोज सिंह, जय शंकर शाह, राम जय सिंह त्यागी, शैलेंद्र सिंह एवं सैकड़ों की संख्या में स्थानीय लोग मौजूद थे.











