
चाकुलिया : चाकुलिया प्रखंड की कालापाथर पंचायत के गोहालडीह सबर टोला में विगत दिनों हाथीयों के दल ने गांव की मां बेटी और और एक ग्रामीण को पटक कर मार दिया था. रविवार को सांसद विद्युत वरण महतो ने गांव पहुंचकर कल्याणी सबर और बेटी दिया सबर के पिता जयराम सबर को 15 हजार रुपये और पिकलु सबर के पिता रमेश सबर को 10 हजार रूपये देकर आर्थिक सहयोग किया. मौके पर सांसद श्री महतो ने सबरो से मिलकर उनकी समस्याओं से अवगत हुए. उन्होंने कहा कि वे लोकसभा में हाथी से मरने पर मृतक के परिवार को सपकारी सहायता राशि 4 लाख से बढ़ाकर 10 लाख रुपये करने की मांग की है.
सांसद ने उपायुक्त से बात कर सबर जाती के सर्वे करने की बात कही
गोहालडीह सबर टोला में मृतक के परिवार से मिलने पहुंचे सांसद से गोहालडीह के सबर युवाओं ने कहा कि उनकी जाति में त्रुटि होने के कारण वे सभी सरकारी लाभ पाने से वंचित हो रहे हैं. युवाओं ने कहा कि सबर जाती के स्थान पर लौधा अंकित होने से सबर युवक शिक्षित होने के बावजूद भी किसी प्रकार की सरकारी सहायता लाभ नही ले पा रहे हैं. सबरों की समस्या से अवगत होकर सांसद ने उपायुक्त से दूरभाष पर बात कर कहा कि सबरों की जाती संबंधित समस्या का सर्वे कर जल्द समाधान करें. कहा कि जल्द ही गांव मे बीडीओ और सीओ द्वारा सर्वे कराकर सबरों की समस्या का समाधान किया जायें. कहा कि गांव में अब भी कई सबर परिवार सरकार की महत्वाकांक्षी योजना प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ पाने से वंचित है वेसे परिवार का सर्वे कर आवास का लाभ दिया जाए. मौके पर पूर्व जिला अध्यक्ष सरोज महापात्रा, शतदल महतो, जिप सदस्य जगन्नाथ महतो, सुशील शर्मा,जतिन बेरा, पारथो महतो, चंदन माहतो, ठाकुर दास महतो, जगत हांसदा समेत अन्य उपस्थित थे.






