जमशेदपुर : भारत चैंबर ऑफ कॉमर्स के तत्वावधान में जमशेदपुर में आगामी 16 एवं 17 जनवरी को एमएसएमई को लेकर दो दिवसीय कॉन्क्लेव का आयोजन किया जाएगा. इस कॉन्क्लेव में भारत सरकार के डिफेंस सेक्टर की ओर से भी कई स्टॉल लगाए जाएंगे. उक्त जानकारी शनिवार को जमशेदपुर स्थित सिंहभूम चैंबर भवन में भारत चैंबर ऑफ कॉमर्स की ओर से आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी गई. (नीचे भी पढ़ें)

प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया गया कि उक्त दो दिवसीय कॉन्क्लेव में डिफेंस सेक्टर के कई वरीय पदाधिकारी भी शिरकत करेंगे. इसमें वर्तमान में इंडस्ट्रीज के विविध प्रकार के पार्ट्स एवं सामग्रियों को लेकर चर्चा होगी एवं उनकी प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी. (नीचे भी पढ़ें)
उन्होंने बताया कि आयोजन के दौरान प्रदर्शनी के साथ ही बी टु बी बैठकों का आयोजन भी किया जाएगा. प्रेस कॉन्फ्रेंस में सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के अध्यक्ष मानव केडिया, सहयोगी पुनीत अग्रवाल के साथ ही भारत चैंबर ऑफ़ कॉमर्स के सभी वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे.














