जमशेदपुर : झारखंड प्रदेश मुखी समाज विकास समिति की ओर से निर्मल भवन गेस्ट हाउस में जिला एवं महानगर कमेटी के विस्तारीकरण कार्यक्रम का आयोजन हुआ. कार्यक्रम में पूर्वी सिंहभूम जिला एवं जमशेदपुर महानगर कमेटी के नवनियुक्त पदाधिकारियों को नियुक्ति-पत्र, प्रमाण-पत्र एवं अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया गया. कार्यक्रम के दौरान संगठन का विस्तार करते हुए कमलेश मुखी को जिला कार्यकारी अध्यक्ष, राजेश प्रसाद मुखी एवं बिट्टू मुखी को जिला उपाध्यक्ष तथा जितेंद्र सुनानी को प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मनोनीत किया गया. (नीचे भी पढ़ें)

वहीं, जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष विकास मुखी ने अपनी महानगर कमिटी की घोषणा की. इसके तहत कार्तिक मुखी, कालाकानू मुखी, अशोक मुखी, गोविंदा मुखी, सुदामा मुखी, चंदू मुखी, राहुल मुखी, मुकेश मुखी एवं उमेश करुआ को महानगर उपाध्यक्ष बनाया गया. मोना सूर्यवंश एवं कुंदन मुखी को महानगर महासचिव, पप्पू मुखी उर्फ अविनाश, पिंटू मुखी, मनीष मुखी, सिद्धार्थ मुखी, सोना मुखी, टिबरू मुखी, विजय नायक एवं अभय मुखी को सचिव, संतोष मुखी, समीर मुखी, सुदेश मुखी एवं आकाश मुखी को संगठन सचिव तथा अरविंद मुखी एवं पवन मुखी को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई. कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश मुखी समाज विकास समिति के अध्यक्ष भास्कर मुखी ने की. संचालन प्रदेश प्रवक्ता आशीष मुखी ने किया, जबकि स्वागत भाषण प्रदेश महासचिव शंभु मुखी (डुंगरी) ने किया. कार्यक्रम के अंत में महानगर अध्यक्ष विकास मुखी ने धन्यवाद ज्ञापित किया. (नीचे भी पढ़ें)

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में मुखी समाज के वरिष्ठ नेता हरि मुखी उपस्थित रहे. अपने संबोधन में प्रदेश अध्यक्ष भास्कर मुखी व हरि मुखी ने कहा कि संगठन का उद्देश्य समाज के प्रत्येक व्यक्ति को जोड़कर शिक्षा, सामाजिक उत्थान एवं संगठन की मजबूती के लिए कार्य करना है. उन्होंने सभी नव नियुक्त पदाधिकारियों से पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने का आह्वान किया. कार्यक्रम में मुख्य रूप से भास्कर मुखी, हरि मुखी, शंभु मुखी (डूंगरी), आशीष मुखी, सागर मुखी, बैजनाथ करूवा, अशोक करूवा, आनंद मुखी, राजेश प्रसाद मुखी, बिट्टू मुखी, प्रीतम मुखी, पप्पू मुखी, मुकेश मुखी, गोविंदा मुखी, मोना सूर्यवंश, दीपक मुखी सहित बड़ी संख्या में समाज के गणमान्य लोग एवं सदस्य उपस्थित थे.







