जमशेदपुर : गोलमुरी सह जुगसलाई प्रखंड परिसर स्थित डिस्पैच सेंटर से रविवार को नगर निकाय चुनाव 2026 के लिए पोलिंग पार्टियों को विधिवत रवाना किया जा रहा है. यहां से चाकुलिया नगर पंचायत, जुगसलाई नगर परिषद् एवं मानगो नगर निगम के लिए मतदान दलों को चुनाव सामग्री के साथ भेजा जा रहा है. प्रशासन ने चुनावी तैयारियों को अंतिम रूप देते हुए शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित मतदान सुनिश्चित करने का दावा किया है. (नीचे भी पढ़ें)

जिला निर्वाचन पदाधिकारी (नगरपालिका) कर्ण सत्यार्थी ने डिस्पैच सेंटर का निरीक्षण कर मतदान सामग्रियों एवं मतपेटिकाओं के वितरण की प्रक्रिया का जायजा लिया. उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी पोलिंग पार्टियों को आवश्यक सामग्री समय पर और पूर्ण रूप से उपलब्ध कराई जाए. निरीक्षण के दौरान उन्होंने मतदान कर्मियों से संवाद कर उन्हें स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव संपन्न कराने की हिदायत दी. (नीचे भी पढ़ें)

प्रशासन की ओर से सुरक्षा, परिवहन और अन्य बुनियादी व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने का आश्वासन दिया गया है. अधिकारियों ने विश्वास जताया कि सभी मतदान केंद्रों पर शांतिपूर्ण वातावरण में मतदान संपन्न होगा और लोकतांत्रिक प्रक्रिया सफलतापूर्वक पूरी की जाएगी.













