जमशेदपुर : जमशेदपुर के समाहरणालय सभागार में आयोजित प्रेस वार्ता में जिला निर्वाचन पदाधिकारी (नगरपालिका) कर्ण सत्यार्थी द्वारा जिला में नगरपालिका चुनाव 2026 के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी साझा की गई. गौरतलब है कि राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा नगरपालिका चुनाव 2026 की घोषणा की गई है. 28 जनवरी को सुबह 11 बजे जिला निर्वाचन पदाधिकारी (नगरपालिका) द्वारा प्रपत्र-5 में निर्वाचन की सूचना का प्रकाशन किया जाएगा. नाम निर्देशन करने के लिए तिथि 29 जनवरी से 4 फरवरी तक है. सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक नामांकन होगा. (नीचे भी पढ़े)

वहीं, समीक्षा 5 फरवरी को होगी. अभ्यर्थिता नाम वापस 6 फरवरी तक ले सकते है. चुनाव चिन्ह का आवंटन 7 फरवरी को होगा. यदि आवश्यक हो, 23 फरवरी को मतदान होगा. मतगणना की तिथि 27 फरवरी निर्धारित की गयी है. मानगो नगर निगम के निर्वाची पदाधिकारी निदेशक एनईपी संतोष कुमार गर्ग, जुगसलाई नगर परिषद के निर्वाची पदाधिकारी विशिष्ट अनुभाजन पदाधिकारी राहुल आनंद, चाकुलिया नगर पंचायत के निर्वाची पदाधिकारी अनुमंडल पदाधिकारी घाटशिला सुनील चंद्र को प्रतिनियुक्त किया गया है. वहीं, नामांकन मानगो नगर निगम में महापौर या अध्यक्ष का नामांकन अपर उपायुक्त का कार्यालय कक्ष, जुगसलाई नगर परिषद का विशिष्ट अनुभाजन पदाधिकारी का कार्यालय कक्ष, चाकुलिया नगर पंचायत अंचल अधिकारी चाकुलिया का कार्यालय कक्ष में नामांकन होगा. (नीचे भी पढ़े)
चुनाव प्रक्रिया के सफल संचालन हेतु 13 कोषांग यथा- निर्वाचन, कार्मिक, मतपत्र, सामग्री, वाहन, विधि व्यवस्था, हेल्पलाईन एवं जन शिकायत, प्रेक्षक, प्रशिक्षण, मीडिया, निर्वाचन व्यय लेखा, सूचना तकनीकी एवं नियंत्रण कक्ष कोषांग का गठन किया गया है. मानगो नगर निगम में कुल वार्ड 36, मतदान केन्द्र 190 एवं कुल मतदाता 196791 होंगे. वहीं, जुगसलाई नगर परिषद में कुल वार्ड 22, मतदान केन्द्र 41 एवं कुल मतदाता 44239 वोट देंगे. चाकुलिया नगर पंचायत में कुल वार्ड 12, मतदान केन्द्र 18 एवं कुल मतदाता 12587 है. मानगो नगर निगम- अनारक्षित (महिला), जुगसलाई नगर परिषद – अनारक्षित (महिला), चाकुलिया नगर पंचायत- अनुसूचित जनजाति (महिला) है.




