जमशेदपुर: जमशेदपुर के उलीडीह ओपी क्षेत्र के शंकोसाई रोड नंबर-5 में निर्माणाधीन भवन में काम बंद कराने, रंगदारी मांगने और रंगदारी नहीं देने पर जान से मारने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है. घटना 7 सितंबर 2026 की बताई गई है.घटना के बाद उलीडीह ओपी में संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की. अनुसंधान के दौरान पुलिस ने घटना में संलिप्त आरोपियों की पहचान करते हुए तीन लोगों को गिरफ्तार किया. (नीचे भी पढ़े)
आरोप है कि युवकों ने निर्माण कार्य बंद कराने के बाद भवन मालिक/निर्माणकर्ता से रंगदारी की मांग की थी और रकम नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी थी.पुलिस ने रंगदारी मांगने के लिए इस्तेमाल किए गए ओप्पो कंपनी के मोबाइल फोन को भी बरामद कर जब्त किया है. पुलिस के अनुसार मामले में आगे की जांच जारी है.







